फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Potholes galore from Sultanpur Chowk to College Road.

Chamba News: सुल्तानपुर चौक से कॉलेज मार्ग तक गड्ढों की भरमार

Fri, 04 Sep 2026 05:54 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 05:54 AM IST
विज्ञापन
Potholes galore from Sultanpur Chowk to College Road.
सुल्तानपुर (चंबा)। सुल्तानपुर चौक से कॉलेज मार्ग तक सड़क की खस्ताहालत वाहन चालकों और राहगीरों के लिए परेशानी बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह पड़े गहरे गड्ढों के कारण आवाजाही जोखिम भरी हो गई है। हैरत की बात है कि महत्वपूर्ण मार्ग होने के बावजूद अभी तक सड़क पर तारकोल नहीं बिछाई जा सकी है।
विज्ञापन


स्थानीय वाहन चालकों अजीत कुमार, किशन चंद, दलीप कुमार, राजीव कुमार, योगराज, संजीव कुमार और रमेश कुमार ने बताया कि सड़क लंबे समय से मरम्मत की राह देख रही है। सामान्य दिनों में वाहन चालक किसी तरह गड्ढों से बचकर निकल जाते हैं, लेकिन बारिश के दौरान स्थिति और खराब हो जाती है। गड्ढों में पानी भरने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है, जिससे दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

बारिश के बाद सड़क पर कीचड़ और पानी जमा होने से पैदल चलने वालों को भी दिक्कत होती है। कॉलेज मार्ग होने के कारण यहां विद्यार्थियों समेत अन्य लोगों की आवाजाही रहती है। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग से सड़क की जल्द मरम्मत करवाने और मार्ग पर तारकोल बिछाने की मांग की है, ताकि लोगों को परेशानी से राहत मिल सके और संभावित हादसों को टाला जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed