फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   A grand procession of Radha-Krishna will set out from Julakdi Temple.

Chamba News: जुलाकड़ी मंदिर से निकलेगी राधा-कृष्ण की भव्य शोभायात्रा

Fri, 04 Sep 2026 05:48 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 05:48 AM IST
विज्ञापन
A grand procession of Radha-Krishna will set out from Julakdi Temple.
चंबा जन्माष्टमी को लेकर सजाया गया मंदिर और भजन कीर्तन करते लोग।संवाद
चंबा। जन्माष्टमी पर्व को लेकर शहर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जुलाकड़ी स्थित मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मंदिर परिसर में राधा-कृष्ण की प्रतिमाओं को भी विशेष रूप से सजाया गया है। जन्माष्टमी का त्योहार शहर में धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इसे लेकर लोगों में खासा उत्साह है। जन्माष्टमी के अवसर पर सुबह के समय जुलाकड़ी से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा शहर के विभिन्न हिस्सों से होकर गुजरेगी। इस दौरान श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाएंगे और भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़ेंगे। शहर के मुख्य चौक सहित अन्य जगहों पर दही-हांडी फोड़ने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर आयोजक समिति की ओर से आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जन्माष्टमी पर्व को लेकर शहर के अन्य हिस्सों में भी दही-हांडी फोड़ने के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विभिन्न स्थानों पर युवाओं और स्थानीय लोगों की ओर से दही-हांडी फोड़ने की तैयारियां की गई हैं। इसके लिए जगह-जगह हांडी सजाई गई हैं। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। कमेटी अध्यक्ष हरमिंद्र सिंह ने बताया कि जन्माष्टमी पर्व को लेकर शोभायात्रा सहित अन्य सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि सुबह जुलाकड़ी से शोभायात्रा शुरू होगी और शहर का भ्रमण करने के बाद जुलाकड़ी में ही इसका समापन होगा। इसके बाद शाम को मंदिर में भव्य पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। जन्माष्टमी को लेकर मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया है। धार्मिक आयोजन को लेकर शहर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed