फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   हडसर से डलझील तक के 9 सेक्टरों में तैनात होंगे 10 चिकित्सक

हडसर से डलझील तक के 9 सेक्टरों में तैनात होंगे 10 चिकित्सक

Wed, 22 Aug 2018 11:30 PM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
हडसर से डलझील तक के 9 सेक्टरों में तैनात होंगे 10 चिकित्सक
doctor - फोटो : amar ujala
हड़सर से डलझील तक 9 सेक्टरों में तैनात रहेंगे 10 चिकित्सक
विज्ञापन

मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य को लेकर भरमौर प्रशासन करेगा व्यवस्था
बड़े ऑक्सीजन सिलेंडरों की जगह होंगे छोटे सिलेंडरों की रहेगी व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
भरमौर (चंबा)। पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य को लेकर भरमौर प्रशासन सचेत है। स्वास्थ्य विभाग ने इसी क्रम में दस एमबीबीएस चिकित्सक यात्रा के दौरान तैनात करने का फैसला लिया है। यह चिकित्सक हड़सर से लेकर डील झील के तहत नौ सेक्टरों में तैनात रहेंगे। इतना ही नहीं, यात्रा के दौरान ऑक्सीजन के बड़े सिलेंडरों की जगह इस बार छोटे सिलेंडरों की व्यवस्था भी रहेगी। इसे श्रद्धालु आसानी से अपने साथ ले जा सकते हैं। इसके अलावा विभिन्न प्रकार की दवाइयों का स्टॉक भरमौर प्रशासन के पास मौजूद है।
गौरतलब हो कि प्रशासनिक तौर पर 2 सितंबर से मणिमहेश यात्रा का आगाज होने वाला है। यात्रा पर लाखों की संख्या में शिवभक्त पहुंचते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य को लेकर भी भरमौर प्रशासन पहले से ही सचेत है। यह चिकित्सक हड़सर, धनछौ, सुंदरासी, गौरीकुंड और डलझील में बनाए गए नौ सेक्टरों में तैनात रहेंगे। बता दें कि मणिमहेश यात्रा के दौरान जैसे-जैसे श्रद्धालु हड़सर से आगे की यात्रा को आरंभ करते है तो ऊंचाई अधिक होने से श्रद्धालुओं को ऑक्सीजन की कमी के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा यात्रा के दौरान भी श्रद्धालु कई प्रकार की बीमारियों की जकड़ में आ जाते हैं। ऐसे में यात्रा से पूर्व भरमौर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने कदम बढ़ा दिए हैं।जबकि, कम संवेदनशील अन्य सेक्टरों में फार्मासिस्टों सहित स्वास्थ्य कर्मी सेवाएं देंगे।
विज्ञापन

इनसेट
बीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार ने बताया कि यात्रा के दौरान दस चिकित्सक नौ सेक्टरों में तैनात रहेंगे। इसके अलावा अन्य सेक्टरों में फार्मासिस्ट के साथ स्वास्थ्य कर्मी भी सेवाएं देंगे। यात्रा के दौरान छोटे ऑक्सीजन सिलेंडरों की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा दवाइयों का भी उचित प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed