{"_id":"69f38c617f0895af440b80e7","slug":"1741-youths-to-cast-their-votes-for-the-first-time-in-panchayat-elections-chamba-news-c-88-1-cmb1003-182053-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पंचायत चुनाव में 1741 युवा पहली बार डालेंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पंचायत चुनाव में 1741 युवा पहली बार डालेंगे वोट
Thu, 30 Apr 2026 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 30 Apr 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
चंबा। पंचायत चुनाव में जिले के 1741 नए मतदाता पहली बार मतदान करेंगे। ये मतदाता जिले की 319 पंचायतों में पंजीकृत हुए हैं। जिले में मतदाताओं की कुल संख्या 3,99,858 है। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 202926 है।
महिला मतदाताओं की संख्या 1,96,932 हैं। महिलाओं के मुकाबले पुरुष मतदाताओं की संख्या 5994 अधिक है। मतदाता सूची में दो थर्ड जेंडर भी शामिल हैं।
जिला प्रशासन ने अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी है। इसके मुताबिक भरमौर ब्लॉक में 35228, भटियात में 92395, चंबा में 61541, मैहला में 69059, पांगी में 15201, सलूणी में 64159 और तीसा ब्लॉक में 62275 मतदाता पंजीकृत हैं। भटियात ब्लॉक में अन्य ब्लॉकों की अपेक्षा मतदाताओं की संख्या अधिक है। यह जिले का सबसे बड़ा ब्लॉक भी है। सबसे कम मतदाताओं वाला ब्लॉक पांगी है। यहां मतदाताओं की संख्या 15201 है। चुनावों की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि जिले में 18 साल के 1741 नए मतदाता पंजीकृत हुए हैं। संवाद
--