{"_id":"5a53a0994f1c1b3d198b5982","slug":"151515430041-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैरा स्यूल पावर स्टेशन ने दी 5.66 लाख की छात्रवृत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैरा स्यूल पावर स्टेशन ने दी 5.66 लाख की छात्रवृत्ति
Updated Mon, 08 Jan 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
छात्रवृत्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। बैरा स्यूल पावर स्टेशन सुरंगानी ने एनएचपीसी सीएसआर एसडी योजना के तहत स्नातक में पढ़ रहे मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की है। बैरास्यूल पावर स्टेशन प्रमुख जेके सिंह मुख्य अभियंता की अध्यक्षता में सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें हर छात्र को 20,000 रुपये की राशि एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। इसमें 26 छात्रों को उक्त छात्रवृत्ति के लिए चयनित किया गया है। उन्हें छात्रवृत्ति प्रमाण-पत्र एस गर्बयाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उमेश कुमार पांडेय, वरिष्ठ प्रबंधक, उत्पल कुमार प्रबंधक (मा.सं.), धीरज कुमार एवं सोनिया भारद्वाज, सहायक प्रबंधक ने प्रदान की। इस छात्रवृत्ति पर कुल 5.66 लाख की राशि का व्यय किया गया। कार्यक्रम का संचालन शैलेश कुमार सिंह राजभाषा अधिकारी ने किया।