{"_id":"5adb3bf04f1c1ba6018b5e53","slug":"141524317168-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरमौर पंचायत के लोग मटमैला पानी पीने को मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरमौर पंचायत के लोग मटमैला पानी पीने को मजबूर
Updated Sat, 21 Apr 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
water purifier
- फोटो : demo pics
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। उपमंडल भरमौर की सदर पंचायत के लोगों को मटमैला पानी पीना पड़ रहा है। इसकी वजह से पंचायत के लोग काफी परेशान हैं। मटमैला पानी को लेकर स्थानीय लोगों में संबंधित विभाग के प्रति काफी रोष हैं।
भरमौर पंचायत के लिए भरमाणी प्राकृतिक स्रोत से पेयजल सप्लाई होती है। वहां पर विभाग की ओर से फिल्टर टैंक की व्यवस्था की गई है। मगर उसके बाद भी लोगों को पीने के लिए साफ पानी नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
सदर पंचायत के प्रधान सलोचना देवी कपूर और पूर्व प्रधान शिव चरण ने बताया कि लोग लंबे समय से स्थानीय प्रशासन और आईपीएच विभाग से मांग उठाते रहे हैं कि नड्डा के पास बने पेयजल टैंक, जहां से भरमौर के लिए पानी की सप्लाई होती है। वहां पर 24 घंटे के लिए कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जाए। जो समय-समय पर फिल्टर टैंक में दवाई घोलता रहे।
विज्ञापन
इससे लोगों को पीने के लिए स्वच्छ और साफ पानी मुहैया हो ग्रामीणों ने कहा कि मणिमहेश यात्रा के दौरान भी सदर पंचायत के लोगों को दूषित पानी पीना पड़ता है। यात्रा के दौरान भरमाणी माता मंदिर में जाने वाले श्रद्धालु जब वहा आस्था की डुबकी लगाते हैं, तो वही पानी फिल्टर टैंक में जाकर मिलता है। यहां से भरमौर पंचायत के गांव को पानी की सप्लाई होती है। ऐसे में लोगों को मजबूरन यह पानी पीना पड़ता है। ऐसे में वहां पर कर्मचारी की नियुक्ति होती है तो वह लोगों को साफ पानी मुहैया करवाएगा।
शीघ्र होगा समस्या का समाधान : शरती शर्मा
सहायक अभियंता शरती राम शर्मा ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला लाया गया है। संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि लोगों को साफ पानी मुहैया करवाए। सदर पंचायत में आने वाले मटमैले पानी की समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा।