{"_id":"5b083aff4f1c1bf76e8b488f","slug":"131527266047-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज चंबा में दो दिनों से चल रही पानी की किल्लत, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज चंबा में दो दिनों से चल रही पानी की किल्लत, मरीज परेशान
Updated Fri, 25 May 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल कॉलेज चंबा में दो दिन से नहीं पानी
मरीजों और तीमारदारों को हो रही परेशानी
शौचालयों में भी खत्म हो चुका है पानी
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। मेडिकल कॉलेज चंबा में दो दिन से पानी की किल्लत चल रही है। इसकी वजह से मरीजों और तीमारदारों को परेशानी उठानी पड़ रही है। अस्पताल में उपचाराधीन चार सौ के करीब मरीज और उनके तीमारदार पानी के लिए यहां-वहां भटक रहे हैं। अस्पताल में पानी की आपूर्ति खत्म हो चुकी है। अस्पताल प्रबंधन मरीजों को पानी उपलब्ध करवाने में असमर्थ हो रहा है। अस्पताल के शौचालयों की टंकियों में भी पानी खत्म हो चुका है। मरीजों को शौच के लिए पानी बाहर से लाना पड़ रहा है। पीने के लिए पानी तीमारदार म्यूजियम से बोतलों में भरकर ला रहे हैं। तीमारदारों मनीषा, बीना देवी, अमित, किशो देवी, संजय कुमार, नरेश कुमार, सुरेंद्र, हंस राज, टेक चंद और सूरज ने बताया कि अस्पताल में दो दिन से पानी नहीं आ रहा है। कूलरों में पानी खत्म हो चुका है। कई तीमारदार बाजार से पानी की बोतलें खरीद कर ला रहे हैं, लेकिन अस्पताल प्रबंधन मरीजों और तीमारदारों की समस्या का समाधान करने में नाकाम हो रहा है। जिले की छह लाख आबादी चंबा मेडिकल कॉलेज पर निर्भर है। ऐसे में मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को पानी की पर्याप्त मात्रा के लिए उचित प्रबंध रखने चाहिए। मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन मरीजों के अलावा रोजाना 1200 की ओपीडी रहती है। सैकड़ों मरीज अस्पताल में अपना चेकअप करवाने के लिए पहुंचते हैं। इस दौरान उन्हें अस्पताल में पानी की कोई सुविधा नहीं मिल रही है। उन्होंने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि अस्पताल में चल रही पानी की समस्या का उचित हल किया जाए।
जल्द किया जाएगा समाधान : डॉ ओहरी
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर अनिल ओहरी ने बताया कि अस्पताल में पानी की समस्या उनके ध्यान में लाई गई है। जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा। इसके अलावा अस्पताल में पानी की मात्रा बढ़ाने का भी विशेष प्रबंध किया जाएगा।