{"_id":"5a524b554f1c1bfe7a8b5b33","slug":"131515342677-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा से किलाड़ के लिए हुई उड़ान, 31 लोगों ने पार किया साच दर्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा से किलाड़ के लिए हुई उड़ान, 31 लोगों ने पार किया साच दर्रा
Updated Sun, 07 Jan 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
हेलीकाप्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चौपर के माध्यम से रविवार को 52 लोगों ने किलाड़ से चंबा, चंबा से किलाड़, अजोग से चंबा और चंबा से अजोग का सफर तय किया। इस दौरान चंबा से किलाड़ जहां 15 यात्री पहुंचे तो वहीं किलाड़ से चंबा 16 यात्री पहुंचे। इसके अलावा अजोग से चंबा 14 और चंबा से अजोग के लिए सात यात्री रवाना हुए। शनिवार को चौपर का रूट अजोग से चंबा, चंबा से किलाड़, किलाड़ से चंबा और चंबा से अजोग रहा।
चंबा से पांगी के लिए उड़ान पिछले सप्ताह हुई थी। इससे कुल 58 यात्री आर-पार हुए थे। साचपास में बर्फबारी होने की वजह से अब करीब पांच माह तक आवाजाही ठप है। इसके चलते अब पांगी से चंबा आवाजाही करने वाले यात्रियों के लिए चौपर ही एक मात्र साधन है। हालांकि बारह महीने सड़क मार्ग बहाल रखने के लिए जनजातीय क्षेत्र पांगी के लोग चैहणी सुरंग का निर्माण करवाने की मांग कर रहे हैं। मगर अभी तक इस मामले को लेकर सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है। ऐसे में लोगों को चौपर से ही आवाजाही करनी पड़ रही है। चैहणी सुरंग का निर्माण हो जाने से पांगी घाटी के लोग 12 महीनें वाया रोड़ आवाजाही कर पाएंगे। एसडीएम पांगी सुरेंद्र ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए समय-समय पर चौपर से आवाजाही करवाई जाती है।