{"_id":"5b3e50254f1c1bbd248b49e1","slug":"121530810405-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेहरू मेडिकल कॉलेल चंबा में सेंटर लैब का हुआ शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेहरू मेडिकल कॉलेल चंबा में सेंटर लैब का हुआ शुभारंभ
Updated Thu, 05 Jul 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। चंबा मेडिकल कॉलेज में वीरवार को सेंटर लैब का शुभारंभ मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनिल ओहरी ने किया। इस लैब में 24 घंटे मरीजों के टेस्ट करने के लिए कर्मचारी तैनात रहेंगे। लैब में मरीजों के लिए 70 प्रकार के टेस्ट की सुविधा की गई है। लैब को बनाने का कार्य अस्पताल में दो माह से चला हुआ था। वीरवार को लैब में सभी मशीनें स्थापित कर इसे चालू कर दिया गया। अब अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों को किसी भी टेस्ट के लिए अस्पताल से बाहर नहीं जाना होगा। क्योंकि अस्पताल की पहली मंजिल में सेंटर लैब को चालू किया गया है। लैब के कर्मचारी वार्ड में जाकर मरीजों के खून के नमूने लेकर उसकी जांच करेंगे ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
मेडिकल कॉलेज में मौजूदा समय में 300 से अधिक मरीज उपचाराधीन हैं। जिन्हें डॉक्टर इलाज संबंधी टेस्ट लिखते हैं। डॉक्टर द्वारा लिखे जाने वाले टेस्ट को करवाने के लिए मरीजों को अस्पताल के दूसरे भवन में जाकर ये टेस्ट करवाने पड़ते थे। इसमें मरीजों व तीमारदारों को काफी परेशानी होती थी। मरीजों की समस्या का समाधान करने के लिए मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने अस्पताल के अंदर ही सेंटर लैब बनाने की योजना बनाई। अब यह योजना साकार हो चुकी है। इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को भी इस लैब का लाभ मिलेगा।
24 घंटे मरीजों को मिलेगा सेंटर लैब का लाभ : डॉ. ओहरी
मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनिल ओहरी ने बताया कि अस्पताल में सेंटर लैब का शुभारंभ किया गया है। इस लैब में 24 घंटे मरीजों को टेस्ट करवाने की सुविधा मिलेगी। सबसे बड़ी खासियत यह है कि मरीजों को टेस्ट करवाने के लिए अस्पताल से बाहर नहीं जाना होगा।