{"_id":"5a9ebb824f1c1b2d068ba0bb","slug":"11520352130-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भटियात में नकल करते पकड़े तीन विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भटियात में नकल करते पकड़े तीन विद्यार्थी
Updated Tue, 06 Mar 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
Exam
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। भटियात उपमंडल में शिक्षा बोर्ड के फ्लाइंग स्क्वायड ने तीन नकल करते हुए विद्यार्थियों को पकड़ा है। तीनों विद्यार्थियों के खिलाफ केस बनाकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। यह विद्यार्थी सीनियर सेकेंडरी स्कूल टुंडी में परीक्षा दे रहे थे।
बोर्ड के फ्लाइंग स्क्वायड ने सुबह के समय नियमित विद्यार्थियों की परीक्षा के दौरान छापा मारा। इस दौरान तीन विद्यार्थी नकल करते हुए पकड़े गए। खबर की पुष्टि एसडीएम भटियात बचन सिंह ने की है। वहीं दूसरी ओर परीक्षा के पहले ही दिन फ्लाइंग स्क्वायड काफी सक्रिय दिखे।
विज्ञापन
सुबह के समय छात्र-छात्राओं की अंग्रेजी की परीक्षा थी वहीं दोपहर के बाद एसओएस के छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। परीक्षाओं को लेकर बोर्ड की टीम ने दबिश दी तो वहीं एसडीएम चंबा दिप्ती मंढोत्रा की अगुवाई वाली टीम ने चंबा मंडल के परीक्षा केंद्रों में जाकर व्यवस्थाएं जांची।
विज्ञापन
इसके अलावा शिक्षा विभाग की टीम ने भी स्कूलों में परीक्षा के दौरान निरीक्षण किया। इंस्पेक्शन विंग के प्रधानाचार्य अशोक धीमान की टीम ने भी सीनियर सेकेंडरी स्कूल संधी, मसरूंड और पुखरी सहित सीनियर सेकेंडरी स्कूल मैहला में दबिश दी। जबकि इंस्पेक्शन विंग के प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह रणपतिया की अगुवाई वाली टीम ने सुबह के समय सीनियर सेकेंडरी स्कूल दुर्गेठी और चन्हौता स्कूल में दबिश दी। वहीं दोपहर बाद टीम ने गरोला और होली में छापामारी दी। इन केंद्रों में निरीक्षण के दौरान कोई भी नकल का मामला सामने नहीं आया।
एसडीएम चंबा दिप्ती मंढोत्रा ने बताया कि चंबा मंडल में बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बोर्ड और प्रशासनिक फ्लाइंग स्क्वायड सहित शिक्षा विभाग की टीमों ने दबिश दी। इस दौरान कोई भी नकल का मामला सामने नहीं आया है।