फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   जिले में धूमधाम से मनाया गया इर्द-उल-अजहा का पर्व

जिले में धूमधाम से मनाया गया इर्द-उल-अजहा का पर्व

Wed, 22 Aug 2018 11:32 PM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
जिले में धूमधाम से मनाया गया इर्द-उल-अजहा का पर्व
eid - फोटो : self
>अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

किहार/चंबा। जिले भर के ईदगाहों और मस्जिदों में ईद का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पुरुष और बच्चों ने ईदगाहों और मस्जिदों में सुबह दस बजे पहुंचकर नमाज अदा कर देश-दुनियां में अमन और चैन की दुआ मांगी। जिला मुख्यालय चंबा के चौगान नंबर चार में सामूहिक तौर पर बकरीद के पावन अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की। वहीं, ईदगाह त्रिभोल, सकराणा, जुआंस, जुलाड़ी, चकोतर, डियूर, मंजीर, तेलका, भलेई और मलूर में बकरीद के मौके पर नमाज अदा की गई। सुबह दस बजे के करीब सभी ईदगाहों और मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एकत्रित होकर ईद-उल-अजहा की नमाज पढ़ने के बाद खुतबा पढ़ा गया। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने जुआंस में बीते दिनों हुई अग्निकांड से बेघर हुए चार परिवारों के लिए गुप्तदान भी किया गया।
विज्ञापन

इनसेट
सुरंगानी (चंबा)। मंजीर और धनावल के दो हिस्सों में ईद उल अजहा की नमाज पढ़ी गई। इस अवसर पर सभी छोटे बड़ों ने रंग बिरंगे कपड़े और टोपी पहनकर ईद की नमाज पढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंजीर जामा मस्जिद में बच्चों ने ईद के मौके पर विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके बाद बच्चों को ईदी (पैस ) दिए गए। मंजीर जामा मस्जिद मे इमाम मोहम्मद महबूब ने ईद की नमाज पढ़ाई। वहीं धनावल में भी ईद धूमधाम से मनाई गई। धनावल में नदी किनारे मैदान पर ईद उल अजहा के अवसर पर नमाज हाफिज मोहम्मद सदाम हुसैन ने पढ़ाई। नमाज के बाद सभी गले मिल कर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। सभी एक दूसरे के घर जाकर ईद की मुबारकबाद दीं और सेवियां-खीर का स्वाद चखा। इस मौके पर नजमदीन, तुफैल, शमसदीन, मोहम्मद अली, सदीक, मुस्ताक शेख, सावर अली, मनिर मोहम्मद, हैदर अली, कमर दीन, मोहम्मद यूसुफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed