{"_id":"cac8ae3c-e21a-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"central-team-to-assess-the-damage-from-the-floods","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: बाढ़ के नुकसान का जायजा लेने केंद्र से आएगा दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: बाढ़ के नुकसान का जायजा लेने केंद्र से आएगा दल
ब्यूरो/शिमला
Updated Mon, 01 Jul 2013 12:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए केंद्र सरकार का उच्च स्तरीय दल प्रदेश का दौरा करेगा।
विज्ञापन
नई दिल्ली में रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे से भेंट के बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विभिन्न मंत्रालयों, विभागों के उच्च स्तरीय अधिकारियों के अतिरिक्त बैंक के प्रतिनिधि प्रदेश में बाढ़ से हुए नुकसान का मौके पर जायजा लेकर आकलन करेंगे।
विज्ञापन
यह दल राज्य सरकार के किए गए पुनर्निर्माण और पुनर्विस्थापन कार्यों का भी आकलन करेगा। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृहमंत्री को प्रदेश में बाढ़ के कारण हुए भारी नुकसान और राज्य सरकार की ओर से चलाए गए बचाव एवं राहत कार्य बारे विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने प्रदेश सरकार के किए गए बचाव एवं राहत कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार, राज्य सरकार को राहत तथा पुनर्विस्थापन के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी।