फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BJP is on the road against cm

सीएम के खिलाफ सड़क पर उतरी भाजपा

Sat, 04 Jan 2014 02:01 PM IST
अमर उजाला, शिमला
अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 04 Jan 2014 02:01 PM IST
विज्ञापन
BJP is on the road against cm
हिमाचल भाजपा शनिवार से राज्य में वीरभद्र हटाओ-प्रदेश बचाओ अभियान शुरू करने जा रही है।
विज्ञापन


भाजपा प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा कि हिमाचल भाजपा 4 से 10 जनवरी तक सभी जिला मुख्यालयों पर अपनी इस मांग को लेकर धरने-प्रदर्शन करेगी।
पार्टी इन प्रदर्शनों के जरिये भ्रष्टाचार के आरोपों पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को बर्खास्त करने और 25 दिसंबर, 2013 को राज्यपाल को दी गई चार्जशीट पर सीबीआई जांच की मांग करेगी।
रणधीर शर्मा ने कहा कि 4 जनवरी को हमीरपुर और शिमला में, 7 जनवरी को जिला सोलन में, 8 जनवरी को सिरमौर, धर्मशाला, बिलासपुर और लाहौल-स्पीति में, 9 जनवरी को जिला ऊना, मंडी, कुल्लू और किन्नौर में तथा 10 जनवरी को जिला चंबा मुख्यालय में प्रदर्शन होंगे।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल 4 जनवरी को हमीरपुर में होने वाले प्रदर्शन में, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद शांता कुमार 8 जनवरी को धर्मशाला में होने वाले प्रदर्शन में, भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती 4 जनवरी को शिमला और 9 जनवरी को ऊना में होने वाले प्रदर्शन में तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद अनुराग ठाकुर 8 जनवरी को बिलासपुर में होने में प्रदर्शन में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य सभी प्रमुख नेता, पूर्व मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक एवं प्रदेश पदाधिकारी अपने-अपने जिला मुख्यालय में होने वाले प्रदर्शन में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed