{"_id":"6aaed4194e5e0bdf2b005061","slug":"uproar-over-the-dilapidated-state-of-the-road-ultratech-management-swings-into-action-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-168100-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सड़क की बदहाली पर हंगामा, हरकत में आया अल्ट्राटेक प्रबंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सड़क की बदहाली पर हंगामा, हरकत में आया अल्ट्राटेक प्रबंधन
विज्ञापन
अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी बागा सड़क बदहाली को लेकर ग्रामीणों से मिलने पहुंची कंपनी की टीम। स्रोत:
कंपनी के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर बागा की टीम ने जब्बल पुल पहुंचकर किया सड़क का निरीक्षण
24 घंटे में डेंजर जोन पर राहत कार्य शुरू करने का आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जब्बल पुल-रानीकोटला होकर अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी बागा तक जाने वाली सड़क की बदहाली को लेकर स्थानीय लोगों के लगातार विरोध और मांगों के बाद कंपनी प्रबंधन हरकत में आया है। कंपनी के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर शनिवार को बागा प्लांट की विशेष टीम जब्बल पुल पहुंची। टीम ने मौके पर सड़क की स्थिति का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान सड़क के डेंजर जोन, बड़े गड्ढों, टूटे किनारों और दुर्घटना संभावित स्थानों को चिह्नित कर सूची तैयार की गई।
निरीक्षण के दौरान टावर लाइन शोषित जागरूकता मंच के संयोजक रजनीश शर्मा, नलवाड़ कृषक विकास संघ के प्रधान पवन ठाकुर, जुखाला पंचायत प्रधान हरि सिंह धीमान, उपप्रधान रूपा शर्मा, वार्ड सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। रजनीश शर्मा ने बताया कि कंपनी के सीईओ एसके गुप्ता और प्रेसिडेंट भानु प्रताप सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल मौके पर भेजने के निर्देश दिए। इसके बाद बागा प्लांट के एचआर हेड, सिविल इंजीनियरिंग हेड, सीएसआर हेड समेत अन्य अधिकारियों की टीम ने सड़क का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों की ओर से बताए गए खतरनाक स्थानों को भी सूची में शामिल किया गया।
कंपनी प्रबंधन ने स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया कि सड़क के अत्यंत खतरनाक स्थानों पर 24 घंटे के भीतर तत्काल राहत कार्य शुरू किया जाएगा। इसके बाद जरूरत के अनुसार तारकोल डालकर सड़क के स्थायी सुधार की प्रक्रिया भी की जाएगी।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने नलवाड़ पुल के समीप वर्षाशालिका, शौचालय, पेयजल टंकी और फ्लड लाइट लगाने की मांग भी कंपनी प्रबंधन के समक्ष रखी। इसके अलावा जब्बल पुल के दोनों ओर फ्लड लाइट तथा संगराणा, रानीकोटला, भस्सी और साई जैसे प्रमुख स्थानों पर स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की गई। सरकारी स्कूलों के आसपास सुरक्षा दीवार और दुर्घटना संभावित स्थानों पर जरूरी सुरक्षा इंतजाम करने की मांग भी उठाई गई। रजनीश शर्मा ने कंपनी से लोकल डेवलपमेंट और सीएसआर के तहत क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों और खर्च का विवरण सार्वजनिक करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा, पार्किंग, स्ट्रीट लाइट, वर्षाशालिका, शौचालय, पेयजल और नालियों जैसे कार्यों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। स्थानीय लोगों ने कंपनी के उच्च अधिकारियों की ओर से शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेने का स्वागत किया।