फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Campus interviews for six positions to be held on the 24th.

Bilaspur News: छह पदों के लिए 24 को होंगे कैंपस इंटरव्यू

Sun, 20 Sep 2026 12:31 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Campus interviews for six positions to be held on the 24th.
बिलासपुर में स्नातक अभ्यर्थी ले सकेंगे भाग, चयनितों को 20 से 35 हजार रुपये मासिक वेतन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। श्रीराम इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड घुमारवीं में बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर और सीनियर बिजनेस मैनेजर के छह पदों को भरने के लिए 24 सितंबर को जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। साक्षात्कार सुबह 10 बजे से शुरू होंगे।
जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता ने बताया कि इन पदों के लिए अभ्यर्थी का स्नातक होना अनिवार्य है। 30 से 40 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 20 हजार से 35 हजार रुपये मासिक वेतन के अलावा अन्य लाभ, प्रोत्साहन राशि और पेट्रोल खर्च की सुविधा दी जाएगी। वार्षिक सीटीसी पैकेज 2.50 लाख से 4.50 लाख रुपये तक रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने वाले अभ्यर्थी मूल प्रमाणपत्रों के साथ रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, एक्स-10, आधार कार्ड, दसवीं का प्रमाणपत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्र, दो पासपोर्ट आकार के फोटो, बायोडाटा और अनुभव प्रमाणपत्र की प्रतियां साथ लेकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर के दूरभाष नंबर 01978-222450 या नियोक्ता के मोबाइल नंबर 70185-59618 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed