फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Anu crowned Miss Fresher; Tanveer wins Mr. Fresher title.

Bilaspur News: अनु बनी मिस फ्रेशर, तनवीर को मिला मिस्टर फ्रेशर का खिताब

Sun, 20 Sep 2026 12:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Anu crowned Miss Fresher; Tanveer wins Mr. Fresher title.
श्री नयना देवी जी कॉलेज में आयोजित फ्रेशर्स पार्टी में स्टाफ के साथ मौजूद विद्यार्थी। स्रोत: कॉ
श्री नयना देवी जी कॉलेज में नए विद्यार्थियों के लिए कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय श्री नयना देवी जी में शुक्रवार को नए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के स्वागत में द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ।

नए विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गईं। प्रतिभागियों का मूल्यांकन चार चरणों में किया गया, जिसमें रैंप वॉक, एप्टीट्यूड टेस्ट, टैलेंट शो और प्रेजेंस ऑफ माइंड (बौद्धिक परीक्षा) शामिल रहे। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर अनु को मिस फ्रेशर, तनवीर को मिस्टर फ्रेशर, सूरज को मिस्टर पर्सनैलिटी और वंदना को मिस पर्सनैलिटी चुना गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. राजकुमार ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य नए और पुराने विद्यार्थियों के बीच स्वस्थ संबंध स्थापित करना, आपसी सामंजस्य बढ़ाना और सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करना है। इससे महाविद्यालय परिसर का शैक्षणिक वातावरण भी सकारात्मक बना रहता है। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संकाय सदस्य पंकज कुमार, प्रो. सुभाष, डॉ. अजय कुमार, डॉ. साक्षी मेहता, अधीक्षक विजय जमवाल और कार्यालय सहायक विकास शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed