फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Under-14 sports events begin at Rishikesh school; 256 players to showcase their talent.

Bilaspur News: ऋषिकेश स्कूल में अंडर-14 छात्र वर्ग की खेलें शुरू, 256 खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा

Sat, 29 Aug 2026 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Under-14 sports events begin at Rishikesh school; 256 players to showcase their talent.
ऋषिकेश स्कूल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी में दमखम दिखाते हुए खिलाड़ी। स्रोत: संवाद
खंड स्तरीय प्रतियोगिता में 19 स्कूलों के 256 खिलाड़ी भाग ले रहे भाग
विज्ञापन

पहले दिन वॉलीबाल में बलोही स्कूल ने चलैहली को हराया

संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऋषिकेश में घुमारवीं-II खंड की अंडर-14 छात्र वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में 19 स्कूलों के 256 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। यह खिलाड़ी कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, वॉलीबाल, कुश्ती और शतरंज में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
समारोह के मुख्यातिथि पंचायत प्रधान गुरमीत सिंह ने ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी लेकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्थानीय स्कूल की छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्यातिथि ने कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने तथा अनुशासन, मेहनत और लगन को अपने जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। एसएमसी अध्यक्ष अछरी देवी ने विद्यार्थियों को पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य शशि पाल चौहान ने मुख्यातिथि, अतिथियों, विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षकों और प्रतिभागी विद्यार्थियों का स्वागत किया। खेल प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पहले दिन वॉलीबाल का मैच राजकीय माध्यमिक पाठशाला बलोही
विज्ञापन

और चलैहली के बीच हुआ, जिसमें बलोही स्कूल विजयी रहा। बैडमिंटन के मैच में शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं ने हवाण स्कूल को 2-0, पीएम श्री मुख्यमंत्री आदर्श स्कूल घुमारवीं ने बल्ह चुराणी को 2-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। कबड्डी के मैच में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऋषिकेश ने मल्यावर स्कूल को 29-20, पनोह स्कूल के धनथर स्कूल को 55-53 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। इस अवसर पर स्कूल का स्टाफ, विभिन्न स्कूलों से आए शिक्षक, खिलाड़ी आदि उपस्थित रहे।

ऋषिकेश स्कूल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी में दमखम दिखाते हुए खिलाड़ी। स्रोत: संवाद

ऋषिकेश स्कूल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी में दमखम दिखाते हुए खिलाड़ी। स्रोत: संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed