{"_id":"672217833b291376600279e8","slug":"traffic-system-improved-but-problems-of-shopkeepers-increased-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-125784-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: यातायात व्यवस्था तो सुधरी पर दुकानदारों की परेशानी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: यातायात व्यवस्था तो सुधरी पर दुकानदारों की परेशानी बढ़ी
विज्ञापन
घुमारवीं शहर में फीकी रही दुकानदारों की छोटी दिवाली
जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस ने तैयार किया है यातायात प्लान
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं शहर में पहले लोगों को ट्रैफिक जाम से परेशानी झेलनी पड़ रही थी। पुलिस ने जाम की समस्या के समाधान के लिए व्यवस्था पुख्ता की तो दुकानदार परेशान हैं। उनका कहना है कि इस बार छोटी दीवाली फीकी रही। उनका कहना है कि शहर में दिवाली से पहले पुलिस की ओर से किए गए पुख्ता प्रबंध से यातायात व्यवस्था तो सुचारु हो गई, लेकिन इससे दुकानदारों की परेशानी बढ़ गई है।
दुकानदारों का कहना है कि पुलिस दुकान पर आने वाले ग्राहकों की गाडि़यों को एक मिनट के लिए भी खड़ा नहीं होने दे रही है, जिससे दुकानदारी प्रभावित हो रही है। जबकि दिवाली जैसे बड़े त्यौहार का हर व्यापारी को इंतजार रहता है। व्यापारियों को इस सीजन में अच्छे व्यापार की उम्मीद होती है। दुकानदारों में राकेश, रवि, सुरजीत, दुर्गादास, मनोज, निखिल, रामपाल, राजकुमार, संजय कुमार, प्रीतम सिंह आदि का कहना है कि अगर बड़ी दिवाली में यही हाल रहा तो उनकी दुकानदारी पर इसका विपरीत असर पड़ेगा और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
दुकानदारों का कहना है कि पुलिस द्वारा बनाई गई यातायात व्यवस्था को लेकर उन्हें बिल्कुल भी परेशानी नहीं है। लेकिन जो पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था में लगाए गए हैं, उनमें से कई तो ग्राहकों को गाड़ी से उतरने तक का समय देने के लिए भी तैयार नहीं हैं। एक मिनट के लिए भी दुकान के बाहर गाड़ी खड़ी करने के लिए इन्कार किया जा रहा है। इस वजह से ग्राहक दुकान में आ ही नहीं रहे हैं। बता दें कि पुलिस की ओर से पूरे शहर में बैरिकेट लगाकर यातायात को वन वे कर दिया गया है। इसके अलावा कुठेड़ा, बलद्वाड़ा और सरकाघाट की तरफ जाने वाली गाडिय़ों को शहर से पांच किलोमीटर पीछे भगेड़ से ही डाइवर्ट कर टकरेड़ा-पनोह कर दिया गया है।