फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Dr. Sanjeev Sharma receives Eco Warrior Award for forest services.

Bilaspur News: वन सेवाओं के लिए डॉ. संजीव शर्मा को मिलेसा ईको वॉरियर अवाॅर्ड

Sun, 27 Sep 2026 12:51 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Dr. Sanjeev Sharma receives Eco Warrior Award for forest services.
29 सितंबर को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव करेंगे सम्मानित, वर्तमान में मंडी में डीसीएफ हैं तैनात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। वन संरक्षण और प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सेवाओं के लिए घुमारवीं निवासी डॉ. संजीव शर्मा को राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित ईको वॉरियर अवार्ड-2026 से सम्मानित किया जाएगा। 29 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले समारोह में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव उन्हें सम्मानित करेंगे। डॉ. शर्मा वर्तमान में मंडी वन मंडल में उप वन संरक्षक (डीसीएफ) के पद पर तैनात हैं। भारतीय वन सेवा संघ (सेंट्रल यूनिट), नई दिल्ली की ओर से 25 सितंबर को इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी किया गया है। समारोह शाम पांच बजे रंग भवन ऑडिटोरियम, आकाशवाणी भवन, संसद मार्ग, नई दिल्ली में होगा। इसमें चयनित अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। डॉ. संजीव शर्मा हिमाचल प्रदेश वन विभाग में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। वन संरक्षण और प्रबंधन के साथ विभाग की महत्वपूर्ण परियोजनाओं में भी उन्होंने जिम्मेदारियां संभाली हैं। वह कुछ समय पहले पालमपुर में वन मंडल अधिकारी (डीएफओ) के पद पर भी तैनात रहे हैं। डॉ. शर्मा के चयन की जानकारी से घुमारवीं और बिलासपुर में खुशी का माहौल है। हिमाचल सरकार में मंत्री एवं घुमारवीं के विधायक राजेश धर्माणी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर का सम्मान मिलना घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को भी समारोह में चयनित अधिकारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed