{"_id":"6a393323d95936e72803d2b4","slug":"towards-a-drug-free-society-drama-and-presentations-at-ghandir-school-raise-awareness-bilaspur-news-c-92-1-ssml1031-162271-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा मुक्त समाज की ओर: घंडीर स्कूल में नाटक व प्रस्तुतियों से जगाई अलख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा मुक्त समाज की ओर: घंडीर स्कूल में नाटक व प्रस्तुतियों से जगाई अलख
Mon, 22 Jun 2026 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
घंडीर स्कूल में भांग उखाड़ो अभियान के दौरान छात्राएं। स्त्रोत्: स्कूल प्रबंधन
विद्यार्थियों ने चलाया भांग उखाड़ो अभियान
277 छात्र-छात्राओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश( बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घंडीर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सौजन्य से नशा मुक्त भारत विकसित भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जन चेतना मंच झंडूता के कलाकारों ने नाटक, गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया।
कलाकारों ने नाटक के जरिए बच्चों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम से पहले विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में भांग उखाड़ो अभियान चलाया। छात्र-छात्राओं ने परिसर में उगी भांग को उखाड़कर नशा उन्मूलन के प्रति अपनी जागरूकता और जिम्मेदारी का परिचय दिया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा समाज के लिए गंभीर समस्या है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने और समाज में भी जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। युवा पीढ़ी को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए और स्वस्थ आदतों को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापक-अध्यापिकाओं सहित विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में कुल 277 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें 140 छात्र और 137 छात्राएं शामिल रहीं। विद्यार्थियों ने नशा मुक्त भारत के संकल्प को पूरा करने में अपनी भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।