फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   400 earthen lamps lit at the Kutbangad drinking water scheme and Nand Nagranv bridge.

Bilaspur News: कुटबांगड़ पेयजल योजना और नंद नगरांव पुल पर जलाए 400 दीप

Fri, 18 Sep 2026 01:02 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
400 earthen lamps lit at the Kutbangad drinking water scheme and Nand Nagranv bridge.
पीएम मोदी के जन्मदिन पर झंडूता में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में झंडूता विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित किया। विधायक जीतराम कटवाल की अगुवाई में कोटधार क्षेत्र के लिए केंद्र सरकार के सहयोग से निर्मित कुटबांगड़ उठाऊ पेयजल योजना और नंद नगरांव स्टील सस्पेंशन ब्रिज पर करीब 400 दीप जलाए गए। शाम के समय दोनों परियोजनाएं दीपकों से जगमगा उठीं। कार्यक्रम की शुरुआत खरोटा स्थित दुर्गा माता मंदिर में पूजा-अर्चना से हुई। विधायक और भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की। इसके बाद बलोह में पौधरोपण किया गया। यहां औषधीय और सांस्कृतिक महत्व वाले पौधे लगाए गए। विधायक जीतराम कटवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि उनके राष्ट्र सेवा के संकल्प को याद करने का दिन है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में विकास, सुशासन और जनभागीदारी को प्राथमिकता मिली है। कटवाल ने कहा कि झंडूता विधानसभा क्षेत्र में केंद्र सरकार के सहयोग से पेयजल योजनाओं, सड़कों और पुलों समेत कई आधारभूत परियोजनाओं पर काम हुआ है। कुटबांगड़ पेयजल योजना और नंद नगरांव पुल से ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और आवागमन को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत का संकल्प सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों से अपने क्षेत्र के विकास में सकारात्मक योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed