फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Footpath to be constructed from Dakdi Chowk to Silh; emphasis on improving the sewerage system.

Bilaspur News: दकड़ी चौक से सिल्ह तक बनेगा फुटपाथ, सीवरेज व्यवस्था सुधारने पर जोर

Fri, 18 Sep 2026 01:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Footpath to be constructed from Dakdi Chowk to Silh; emphasis on improving the sewerage system.
नगर परिषद की बैठक में पीडब्ल्यूडी और जलशक्ति विभाग के अधिकारियों से विकास कार्यों को लेकर चर्चा
विज्ञापन

राहगीरों की सुविधा और शहर की स्वच्छता पर जोर

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं शहर में राहगीरों की सुविधा और मूलभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में कदम उठाने जा रही है। नगर परिषद की बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था, फुटपाथ और सीवरेज से जुड़े विकास कार्यों को लेकर लोक निर्माण विभाग और जलशक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा की गई। बैठक में दकड़ी चौक से सिल्ह तक घुमारवीं-सरकाघाट मार्ग के दोनों ओर फुटपाथ निर्माण पूरा करने और शहर की सीवरेज व्यवस्था में सुधार करने पर विशेष जोर दिया गया।
लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों के समक्ष परिषद ने दकड़ी चौक से सिल्ह तक नगर परिषद क्षेत्र में सड़क के दोनों ओर फुटपाथ निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। परिषद सदस्यों ने कहा कि इस मार्ग पर स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और अन्य लोगों की पैदल आवाजाही रहती है। फुटपाथ की सुविधा नहीं होने के कारण कई जगह लोगों को सड़क पर चलना पड़ता है, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। फुटपाथ बनने से राहगीरों को सुरक्षित रास्ता मिलेगा और सड़क पर पैदल चलने की समस्या भी कम होगी। नगर परिषद के अनुसार मार्ग के कुछ हिस्सों में फुटपाथ निर्माण का कार्य पहले शुरू किया गया था, लेकिन विभिन्न कारणों से यह पूरा नहीं हो सका। परिषद ने लोक निर्माण विभाग से शेष कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का आग्रह किया, ताकि पूरे क्षेत्र में राहगीरों के लिए सुरक्षित पैदल मार्ग उपलब्ध हो सके। परिषद का कहना है कि शहर में फुटपाथ और सीवरेज जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर करने से लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलने के साथ स्वच्छता व्यवस्था भी मजबूत होगी। नगर परिषद ने संबंधित विभागों से इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

सीवरेज चैंबर की लीकेज और ओवरफ्लो की समस्या उठाई
बैठक में शहर की सीवरेज व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर जलशक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ भी चर्चा हुई। परिषद सदस्यों ने शहर के विभिन्न हिस्सों में सीवरेज चैंबर लीक होने, ढक्कन खराब होने और सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या से विभाग को अवगत करवाया। कई स्थानों पर इन समस्याओं के कारण गंदगी और दुर्गंध की स्थिति पैदा हो रही है। नगर परिषद ने जलशक्ति विभाग से शहर की सीवरेज व्यवस्था का निरीक्षण करवाने और खराब चैंबरों व ढक्कनों को दुरुस्त करने का आग्रह किया। साथ ही जिन स्थानों पर सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या सामने आ रही है, वहां आवश्यक सुधार करवाने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed