फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Those who made exemplary use of Hindi in official work were felicitated.

Bilaspur News: कार्यालयी कामकाज में हिंदी का बेहतर प्रयोग करने वालों को किया सम्मानित

Wed, 16 Sep 2026 12:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Those who made exemplary use of Hindi in official work were felicitated.
उपायुक्त ने हिंदी में उत्कृष्ट कार्य के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों को किया सम्मानित। स्रोत: डीप
राजभाषा पखवाड़ा-2026 के तहत उपायुक्त ने प्रदान किए पुरस्कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कार्यालयी कामकाज में राजभाषा हिंदी के बेहतर प्रयोग और कार्य निष्पादन में उत्कृष्टता के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। राजभाषा पखवाड़ा-2026 के तहत आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त राहुल कुमार ने चयनित अधिकारियों और कर्मचारियों को पुरस्कार प्रदान किए।
गृह रक्षा पांचवीं वाहिनी बिलासपुर के आदेशक सुशील कुमार कौंडल को हिंदी के उत्कृष्ट प्रयोग के लिए सम्मानित किया गया। कनिष्ठ कार्यालय सहायक अजीत कुमार को प्रथम पुरस्कार मिला। जिला पंचायत अधिकारी कार्यालय के अधीक्षक ग्रेड-दो प्रकाश चंद को द्वितीय और खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय की लिपिक सुमन ठाकुर को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय के कनिष्ठ कार्यालय सहायक विजय कुमार को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

उपायुक्त राहुल कुमार ने पुरस्कार प्राप्त करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सरकारी कामकाज में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देना जरूरी है। अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यालयी कार्य में हिंदी के इस्तेमाल को प्राथमिकता देनी चाहिए। इससे राजभाषा के प्रति रुचि बढ़ेगी और हिंदी का प्रयोग भी मजबूत होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि अधिकारी और कर्मचारी भविष्य में भी कार्यालयी कार्य हिंदी में करने को प्राथमिकता देंगे। कार्यक्रम में जिला भाषा अधिकारी नीलम चंदेल समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed