फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Power outage in Jhandutta lasts seven and a half hours; everything from household chores to businesses affected.

Bilaspur News: झंडूता में साढ़े सात घंटे बिजली गुल, घरेलू कामकाज से लेकर कारोबार प्रभावित

Fri, 18 Sep 2026 01:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Power outage in Jhandutta lasts seven and a half hours; everything from household chores to businesses affected.
33 केवी लाइन में तकनीकी खराबी से बाधित रही आपूर्ति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। झंडूता उपमंडल के विभिन्न हिस्सों में वीरवार को करीब साढ़े सात घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। सुबह करीब साढ़े पांच बजे गुल हुई बिजली दोपहर करीब एक बजे बहाल हो सकी। लंबे समय तक बिजली न होने से घरेलू कामकाज प्रभावित रहा। वहीं दुकानदारों और छोटे कारोबारियों को भी कामकाज चलाने में दिक्कतें आईं।

स्थानीय निवासी गोपाल और अमरनाथ ने बताया कि सुबह के समय अचानक बिजली गुल होने से रोजमर्रा के कई जरूरी काम प्रभावित हुए। करीब साढ़े सात घंटे तक आपूर्ति बंद रहने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। उन्होंने विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु रखने की मांग की। उधर, सुन्हाणी क्षेत्र के आधे हिस्से में करीब तीन बजे विद्युत आपूर्ति बहाल हुई। इससे स्थानीय लोगों की परेशानी बनी रही। झंडूता के सहायक अभियंता सचिन ने बताया कि 33 केवी लाइन में तकनीकी खराबी आने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हुई थी। कर्मचारियों ने मौके पर खराबी को दूर करने का कार्य किया, जिसके बाद अधिकांश क्षेत्र में दोपहर तक विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed