फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The young man hanged himself in the room

Bilaspur News: बरठीं में युवक ने कमरे में लगाया फंदा

Fri, 21 Apr 2023 07:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 07:27 PM IST
विज्ञापन
The young man hanged himself in the room
-पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया, माता-पिता के बयान किए दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। पुलिस थाना शाहतलाई के तहत गांव बरठीं में एक युवक ने घर के कमरे में पंखे से लटक कर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। तलाई थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार सुशील कुमार (25) पुत्र संतोष कुमार वीरवार रात को माता-पिता के साथ खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह जब 8:30 बजे तक उठा नहीं तो घर वालों ने दरवाजा खटखटाया। जब अंदर से कोई जवाब नहीं आया तो दरवाजे को तोड़ा गया। अंदर जाकर देखा तो सुशील अंदर पंखे से लटका था। सूचना ग्राम पंचायत प्रधान को दी गई। पंचायत प्रधान कुलदीप ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मां बाप के बयान दर्ज किए। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि जांच जारी है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed