Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The students created a lively spectacle with their Nati and Bhangra performances.

Bilaspur News: विद्यार्थियों ने नाटी और भंगड़े विद्यार्थियों ने मचाया धमाल

Mon, 30 Nov 2026 12:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
The students created a lively spectacle with their Nati and Bhangra performances.
आर्यन पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिक समारोह में प्रस्तुति देते हुए विद्यार्थी। स्रोत: स्कूल प्
आर्यन पब्लिक स्कूल में वार्षिक समारोह में मेधावी विद्यार्थी किए सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। आर्यन पब्लिक स्कूल बिलासपुर में रविवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में सदर विधायक त्रिलोक जमवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और शिक्षा, खेलकूद सहित अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य पंकज ठाकुर और स्कूल प्रबंधन ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान शिव के तांडव नृत्य से हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने नाटी, अरे अभी तो पार्टी शुरू हुई है, पंजाबी नृत्य, योग, पार्वती गीत, कश्मीर से कन्याकुमारी, मुरली की धुन, नमो नमो, केसरी के लाल, हरियाणवी नृत्य और भंगड़ा प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

ओल्ड एज होम पर आधारित प्रस्तुति के माध्यम से बुजुर्गों के प्रति सम्मान और सेवा भाव का संदेश दिया गया। वहीं, शिक्षक थीम पर आधारित कार्यक्रम में गुरु के महत्व को दर्शाया गया। समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि त्रिलोक जमवाल ने कहा कि शिक्षा के साथ सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। विद्यार्थियों को अनुशासन, मेहनत और अच्छे संस्कार अपनाकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने युवाओं को चिट्टे जैसे घातक नशे से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चों के व्यवहार, संगति और गतिविधियों पर नजर रखने तथा उनके साथ संवाद बनाए रखने का आग्रह किया।

इस दौरान स्कूल परिवार की ओर से आदित्य गर्ग को एम्स में एमबीबीएस के लिए चयनित होने पर बधाई दी गई। प्रधानाचार्य पंकज ठाकुर ने मुख्य अतिथि, अभिभावकों और अन्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया। समारोह में स्कूल स्टाफ, विद्यार्थी और अभिभावक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed