Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Meritorious students honoured at Bhaged School's annual function, cultural presentations enthralled the audience

Bilaspur News: भगेड़ स्कूल के वार्षिक समारोह में मेधावी सम्मानित, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां

Mon, 30 Nov 2026 12:26 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Meritorious students honoured at Bhaged School's annual function, cultural presentations enthralled the audience
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भगेड़ का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बच्चों को सम्मानित क
मंत्री राजेश धर्माणी ने बढ़ाया विद्यार्थियों का हौसला, मेहनत और अनुशासन का दिया संदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भगेड़ का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह शनिवार को उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह में क्षेत्र के करीब 12 सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा दिखाई। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। इस दौरान वर्षभर शैक्षणिक, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर मेधावियों का उत्साह बढ़ाया।
समारोह से पहले स्कूल की प्रधानाचार्य निशा शर्मा ने मुख्य अतिथि को शॉल, टोपी और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर विद्यालय की शैक्षणिक, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में हासिल उपलब्धियों की जानकारी दी।
विज्ञापन

समारोह में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पनोह, राजकीय माध्यमिक पाठशाला बल्लू खरयाला और रोहिणी सहित राजकीय प्राथमिक पाठशाला पेहड़वीं, पनोह, भगेड़, नाल्टी, फटोह, बल्लू खरयाला, बल्लू बाणी और राइयां के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री राजेश धर्माणी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन और सीखने की ललक जरूरी है। विद्यार्थियों को हर दिन कुछ नया सीखने का प्रयास करना चाहिए और अपने सपनों को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को केवल पढ़ाई तक सीमित रहने के बजाय हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा निखारनी चाहिए। खेलकूद और अन्य गतिविधियों में भाग लेने से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। संतुलित खानपान, अच्छा स्वास्थ्य और सकारात्मक सोच भी जीवन का हिस्सा होने चाहिए। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए अन्य विद्यार्थियों को भी उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का संदेश दिया। मंत्री राजेश धर्माणी ने विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि भगेड़ क्षेत्र में कम वोल्टेज की समस्या दूर करने के लिए दो नए ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। बल्लूं में ट्रांसफार्मर की क्षमता 100 से बढ़ाकर 250 केवीए की गई है। अगले छह महीनों में छह नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। बडोल देवी में 16 करोड़ रुपये का विद्युत सब स्टेशन स्वीकृत हुआ है। एम्स सब स्टेशन से भगेड़ तक 10 करोड़ रुपये की लागत से नई 33 केवी लाइन भी बिछाई जाएगी। मंत्री ने बताया कि पनोह, फटोह और बकरोआ पंचायतों में सड़क और आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए 6 करोड़ 68 लाख रुपये के कार्य चल रहे हैं। फटोह से कलरी सारटी के बीच 90 लाख रुपये से पुल बनाया जाएगा, जिसका टेंडर आवंटित हो चुका है। भगेड़ स्कूल में सुरक्षा दीवार और जल निकासी व्यवस्था पर आठ लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। राहियां-भगेड़-पलथी-मझासू-सनौर सड़क की डीपीआर तैयार कर नाबार्ड को भेजी गई है, जिसके लिए चार करोड़ रुपये प्रस्तावित हैं।

13 गांवों की 407 हेक्टेयर भूमि को मिलेगी सिंचाई सुविधा
मंत्री ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि औहर, भगेड़ और पलथी पंचायतों के 13 गांवों को सिंचाई सुविधा देने के लिए करीब 15 करोड़ रुपये की उठाऊ सिंचाई योजना का 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इससे 407 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी और करीब 5400 लोगों को लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed