Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   100th edition of 'Sundays on Cycles' flagged off by MLA

Bilaspur News: संडेज ऑन साइकिल का 100वां संस्करण, विधायक ने दिखाई हरी झंडी

Mon, 30 Nov 2026 12:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
100th edition of 'Sundays on Cycles' flagged off by MLA
बिलासपुर में संडे ऑन साइकिल के संस्करण में भाग लेते प्रतिभागी। स्रोत: साई
बिलासपुर में बच्चों और युवाओं ने साइकिल चलाकर दिया फिटनेस का संदेश
विज्ञापन

सुबह 8:30 बजे शुरू हुए संस्करण में शहर भर से जुटे लोग, स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर में रविवार को संडेज ऑन साइकिल का 100वां संस्करण आयोजित किया गया। डियारा सेक्टर स्थित राम नाटक मंच से सुबह 8:30 बजे सदर विधायक त्रिलोक जमवाल ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें बच्चों, युवाओं और साइकिलिंग के शौकीनों ने भाग लिया। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) प्रशिक्षण केंद्र बिलासपुर के प्रभारी विजय नेगी ने विधायक का स्वागत किया। दिसंबर 2024 में शुरू हुई यह पहल अब देशव्यापी अभियान बन चुकी है। इसके 100 संस्करणों में देशभर के 35 हजार से अधिक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, जिनमें 40 लाख से अधिक लोग भाग ले चुके हैं। रविवार को देश के 100 प्रतिष्ठित स्थानों सहित सभी जिलों में एक साथ साइकिलिंग कर इस उपलब्धि का जश्न मनाया गया। इस बार आयोजन को ओलंपिक के तीन मूल्यों उत्कृष्टता, सम्मान और मित्रता के प्रति समर्पित किया गया। कार्यक्रम की थीम कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारी है, पर अब ओलंपिक्स की बारी है रखी गई। इसके माध्यम से भारत की भविष्य में ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने की आकांक्षा को भी सामने रखा गया। संडेज ऑन साइकिल का उद्देश्य लोगों को नियमित शारीरिक गतिविधियों के लिए प्रेरित करना है। इस पहल के माध्यम से साइकिलिंग को आसान और पर्यावरण के अनुकूल व्यायाम के रूप में बढ़ावा दिया जा रहा है। साथ ही मोटापे और निष्क्रिय जीवनशैली से बचने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज संदेश को आगे बढ़ाते हुए लोगों को प्रतिदिन कम से कम आधा घंटा शारीरिक गतिविधियों के लिए निकालने का आह्वान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed