{"_id":"6a28155c289df2ad760aa222","slug":"the-kisan-evam-jan-kalyan-sabha-will-intensify-the-struggle-for-issues-of-public-interest-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-161373-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज करेगी किसान एवं जन कल्याण सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज करेगी किसान एवं जन कल्याण सभा
विज्ञापन
प्रदेशव्यापी सदस्यता अभियान शुरू करने का फैसला
लावारिस पशु, स्मार्ट मीटर और बंदोबस्त जैसे मुद्दों को उठाने का ऐलान
संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। हिमाचल किसान एवं जन कल्याण सभा की प्रदेश स्तरीय बैठक घुमारवीं में प्रदेश अध्यक्ष बृज लाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन के विस्तार और प्रदेशव्यापी सदस्यता अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया। संगठन ने किसानों, मजदूरों, कर्मचारियों, व्यापारियों और आम जनता से जुड़े मुद्दों को सरकार व प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाने का संकल्प लिया।
बैठक में कानूनी सलाहकार एडवोकेट देव राज राणा को सदस्यता अभियान और संगठनात्मक ढांचे को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। वक्ताओं ने बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की समस्याएं और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की धीमी गति पर चिंता जताई। प्रदेश अध्यक्ष बृज लाल शर्मा ने कहा कि आवारा पशुओं से किसानों की फसलें लगातार नुकसान झेल रही हैं, जिसके स्थायी समाधान की जरूरत है। उन्होंने स्मार्ट मीटरों को लेकर लोगों की आशंकाओं के समाधान, लंबित बंदोबस्त कार्य को प्राथमिकता देने, पंचायती राज चुनावों में आरक्षण व्यवस्था पर व्यापक चर्चा की मांग भी उठाई।
उन्होंने कहा कि संगठन प्रदेशभर में जनजागरण अभियान चलाएगा और विभिन्न जिलों में बैठकें व जनसभाएं आयोजित करेगा। जनहित के मुद्दों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने पर भी विचार किया जाएगा। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष राम प्रकाश वशिष्ठ, एडवोकेट सुनील कुमार, एडवोकेट दीनानाथ, सोम प्रकाश संख्यान, सुमन भारद्वाज, सीताराम शर्मा सहित संगठन के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।