फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The key to students' success lies in the hands of teachers and parents: Sanjay

विद्यार्थियों की सफलता की डोर शिक्षक और अभिभावकों के हाथ : संजय

Mon, 27 Nov 2023 06:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 06:59 PM IST
विज्ञापन
The key to students' success lies in the hands of teachers and parents: Sanjay
- डीएवी बरमाणा में मनाया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। डीएवी स्कूल बरमाणा में सोमवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पहाड़ी नाटी, गिद्दा, एकल नृत्य, मॉडलिंग और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।


इस अवसर पर एसीसी अदानी ग्रुप के चीफ प्लांट मैनेजर स्क्वाड्रन लीडर संजय वशिष्ठ ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। समारोह में उनकी पत्नी मीनल वशिष्ट, डीएवी मैनेजमेंट के सेक्रेटरी आर तलवार, ट्रेजरार, शोफत, डीएवी जोन सी के क्षेत्रीय डायरेक्टर केएल गुलेरिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से की गई। मुख्य अतिथि ने सभी विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि वार्षिक पुरस्कार वितरण उत्सव हर विद्यालय का एक महत्वपूर्ण उत्सव होता है। इस दिवस का हर छात्र को इंतजार रहता है, क्योंकि इस दिन छात्रों को उनकी उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत किया जाता है। इससे उनको आनंदानुभूति होती है। विद्यार्थियों की सफलता की डोर शिक्षक और उसके अभिभावकों के हाथ होती है। जीवन में किसी भी जगह चले जाएं बचपन और माध्यमिक स्कूल तक की शिक्षा जीवन का निर्णायक बन जाती है। विद्यालय और बचपन की तस्वीर सदैव स्मरणीय रहती है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुनील गांगटा, अध्यापक, अभिभावक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed