फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The dead body of a young man found on the banks of the Sir Khad

सीर खड्ड के किनारे मिला 14 अक्तूबर को घर से गायब युवक का शव

Thu, 22 Oct 2020 11:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
The dead body of a young man found on the banks of the Sir Khad
भराड़ी(बिलासपुर)। भराड़ी थाना के तहत आती बम्म पंचायत के जोल गलाह गांव से एक हफ्ता पहले लापता हुए 24 वर्षीय अभिनव की निर्मम हत्या के बाद शव को खड्ड किनारे फेंक दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने क्षेत्र के दो युवकों को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है। लापता युवक के पिता ने क्षेत्र के जिन दो युवकों पर शक जाहिर किया था। उन दोनों ने पुलिस पूछताछ में सारी हकीकत बयां की है।
विज्ञापन

आरोपियों ने कबूल किया कि हत्या के बाद उन दोनों ने युवक का शव कुलवाड़ी बलड़ा के नजदीक सीर खड्ड में फेंका है। पुलिस ने आरोपी युवकों की निशानदेही पर शव बरामद कर लिया है। 14 अक्तूबर को जोल गलाह गांव का अभिनव (24) घर से लापता हो गया था। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर हर जगह बेटे की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता न चल सका। परिजनों ने 19 तारीख को भराड़ी थाना में अपने बेटे अभिनव के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई। अभिनव के पिता ने क्षेत्र के दो युवकों पर शक जाहिर करते हुए कहा था कि जिस रात उनका बेटा लापता हुआ था। उस रात उनके क्षेत्र के अमीं चंद उर्फ बंटी और रोहित ने उनके बेटे को रात को फोन कर घर से बुलाया था। उस रात के बाद उनका बेटा घर लौट कर नहीं आया है।
विज्ञापन

शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो वीरवार को दोनों युवकों को थाना बुलाया गया। पूछताछ के दौरान पहले तो दोनों युवक यह कहकर पल्ला झाड़ते रहे कि अभिनव अपने घर चला गया था, लेकिन पुलिस दोनों युवकों के जवाब से असंतुष्ट थी। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो दोनों ने बताया कि उन्होंने हत्या करने के बाद अभिनव का शव कुल्बाड़ी बलड़ा नाम की जगह पर फेंका है। पुलिस ने दोनों को साथ लेकर जब खोज की तो अभिनव का शव बरामद कर लिया गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस अभिनव के मोबाइल को तलाश कर रही है। डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि अमीं चंद उर्फ बंटी और रोहित कुमार से पूछताछ करने पर उन्होंने शव के बारे में बताया और उनकी निशानदेही पर शव बरामद कर लिया गया है। जांच के बाद ही सारा मामला सामने आ पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या के तार अवैध खनन से होने की आशंका
सीर खड्ड में होने वाले अवैध खनन से इस हत्या के तार होने आशंका है। दोनों आरोपी अवैध खनन का काम करते हैं। एक आरोपी युवक का अपना ट्रैक्टर है जो अवैध तौर पर खड्ड से रेत बजरी ढोने का काम करता है। अभी पुलिस इस मामले की पुष्टि नहीं कर पाई है कि हत्या करने की वजह क्या थी। यह अवैध खनन की वजह से हुई या इसके पीछे कोई आपसी रंजिश थी। इसका पता जांच के बाद चल पाएगा। शव बुरी तरह गल जाने के कारण फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed