{"_id":"62cdc8f7fbdca11181378c24","slug":"the-bike-fell-while-escaping-from-the-vehicle-coming-from-the-front-the-bike-driver-was-trampled-by-the-canter-driver-coming-from-behind-bilaspur-news-mbd4344042129","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामने से आ रहे वाहन से बचते हुए बाइक गिरी, बाइक चालक को पीछे से आ रहे कैंटर चालक ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामने से आ रहे वाहन से बचते हुए बाइक गिरी, बाइक चालक को पीछे से आ रहे कैंटर चालक ने रौंदा
विज्ञापन

बिलासपुर (रामपुर)। नैनीताल हाईवे बाईपास पर अनियंत्रित एक बाइक अचानक हाईवे पर गिर गई, जिसके कारण बाइक सवार एक कारपेंटर युवक को पीछे से आ रहे कैंटर चालक ने रौंद दिया। हादसे में कारपेंटर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार एक युवक हाईवे किनारे गिरकर जख्मी हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम भटपुरा तारन निवासी मोहम्मद अहमद(48) पुत्र मोहम्मद अली लकड़ी के फर्नीचर बनाने का कार्य करते थे। मंगलवार की दोपहर करीब 2 बजे वह बाइक से नगर को आ रहे थे। बाइक पर उनके पीछे ग्राम निवासी सलीम भी बैठे हुए थे। कोतवाली क्षेत्र में नैनीताल हाईवे पर नवीन मंडी के सामने स्थित जीरो जीरो प्वाइंट के समीप सामने से आ रहे वाहन से बचते हुए अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई होकर रोड पर गिर गई। इस दौरान मोहम्मद अहमद हाईवे पर गिर गए तथा पीछे बैठे सलीम उछलकर हाईवे किनारे पगडंडी पर जा गिरे। पुलिस के अनुसार इस दौरान पीछे से आ रहे एक कैंटर चालक ने मोहम्मद अहमद को रौंद दिया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर तमाम लोग एकत्र हो गए। चालक कैंटर समेत भाग गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक चालक कारपेंटर हेलमेट लगाए हुए था। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज दिया तथा घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। जिसकी हालत में सुधार बताया गया है। कोतवाली प्रभारी संजय प्रसाद सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की ओर से मिली तहरीर पर अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं, नगर के मोहल्ला आनंदनगर निवासी शेर सिंह गंगवार का नौ वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार केमरी थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल में कक्षा दो में पढ़ता है। मंगलवार की सुबह करीब 6 बजे प्रिंस स्कूल जाने के लिए रोड पर खड़ी बस के पास जा रहा था। आरोप है कि नगर से केमरी की ओर जा रहे एक डंपर ने छात्र को टक्कर मार दी। जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक डंपर छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने डंपर को कब्जे में कर घायल छात्र को अस्पताल भेज दिया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रुद्रपुर के अस्पताल भेज दिया जहां उसका उपचार चल रहा है।