फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The battle for possession of BDTS reached Shimla

Bilaspur News: बीडीटीएस पर कब्जे की लड़ाई शिमला पहुंची

Tue, 18 Feb 2025 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
The battle for possession of BDTS reached Shimla
अविश्वास प्रस्ताव पर अध्यक्ष ने सहकारिता सहायक रजिस्ट्रार से लिया स्टे
विज्ञापन

अविश्वास प्रस्ताव पर मंगलवार को होनी थी चर्चा, अगली पेशी 1 मार्च को

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एसीसी सीमेंट फैक्ट्री बरमाणा से माल ढुलाई के लिए अधिकृत बिलासपुर ट्रक ऑपरेटर सहकारी सभा (बीडीटीएस) पर कब्जे की लड़ाई सहकारिता विभाग शिमला तक पहुंच चुकी है। बीडीटीएस कार्यकारिणी ने अविश्वास प्रस्ताव पर सहायक रजिस्ट्रार शिमला से स्टे ले लिया है।
मंगलवार को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा रखी गई थी, लेकिन उससे पहले स्टे मिल गया। इसकी पेशी अब 1 मार्च होगी। वर्तमान कार्यकारिणी के खिलाफ 8 फरवरी को अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। चार पदाधिकारियों के पाला बदलने पर वर्तमान कार्यकारिणी को अल्पमत में बताया जा रहा है। इस पर चर्चा के लिए मंगलवार का दिन निर्धारित था। उससे पहले ही वर्तमान अध्यक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव पर सहकारिता सहायक रजिस्ट्रार शिमला से स्टे ले लिया।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट सभा लंबे समय राजनीतिक अस्थिरता से गुजर रही है। बीडीटीएस में इससे पहले तीन साल में तीन बार तख्तापलट हो चुका है। मार्च 2022 को बीडीटीएस के चुनाव पांच साल के लिए हुए। चुनाव जीतराम गुट ने जीता। दिसंबर 2022 में तख्तापलट कर राकेश ठाकुर प्रधान बने। करीब एक साल बाद नवंबर 2023 फिर तख्तापलट हुआ और लेखराम वर्मा को प्रधान बनाया गया। इसके माह बाद ही एक बार फिर तख्तापलट हो गया। जनवरी 2024 को जीतराम गौतम फिर से बीडीटीएस के प्रधान बने। करीब एक साल बाद फिर से तख्तापलट की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार पाला बदलने वालों में वर्तमान कार्यकारिणी के चेयरमैन, कोषाध्यक्ष, मुख्य संरक्षक, मुख्य सलाहकार शामिल हैं। बीडीटीएस में चुनाव प्रक्रिया के बाद कुल 21 सदस्यों चुने जाते हैं। 11 सदस्यों के समर्थन से प्रधान और महासचिव चुने जाते हैं। वे कार्यकारिणी का विस्तार करते हैं। वर्तमान कार्यकारिणी के पास 13 सदस्यों का समर्थन था, जिनमें चार ने पाला पलट लिया है। हालांकि स्टे मिलने से वर्तमान कार्यकारिणी को राहत मिली है।

वर्तमान कार्यकारिणी के खिलाफ लाए अविश्वास प्रस्ताव पर स्टे लिया गया है। अब 1 मार्च को अगली पेशी होगी।
प्रदीप ठाकुर, महासचिव, बीडीटीएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed