फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Terming the Zila Parishad elections a referendum is a political delusion of the BJP: Anurag

जिला परिषद चुनाव को जनमत बताना भाजपा का राजनीतिक भ्रम : अनुराग

Fri, 11 Sep 2026 12:35 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Terming the Zila Parishad elections a referendum is a political delusion of the BJP: Anurag
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। कांग्रेस के जिला संगठनात्मक महासचिव अधिवक्ता अनुराग पंडित ने कहा कि जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत को प्रदेश की जनता का जनादेश बताना राजनीतिक भ्रम है। इन पदों के लिए आम जनता सीधे मतदान नहीं करती। उन्होंने भाजपा पर कई स्थानों पर जोड़-तोड़ की राजनीति का सहारा लेने का आरोप लगाया। पंडित ने कहा कि इन परिणामों को विधानसभा चुनाव या प्रदेश की राजनीतिक जनभावना से जोड़ना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार विकास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर काम कर रही है। भाजपा को सत्ता में वापसी का सपना देखने से पहले अपने संगठन की गुटबाजी पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed