फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Tavish became captain and Devarya became vice captain.

Bilaspur News: तविश कप्तान और देवार्य बने उप कप्तान

Mon, 28 Oct 2024 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Tavish became captain and Devarya became vice captain.
-डीएवी स्कूल बिलासपुर में अलंकरण समारोह आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। डीएवी विद्यालय बिलासपुर में अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में छात्र परिषद के सदस्यों को चयन किया गया।
छात्रों में नेतृत्व के गुण पैदा करने, उन्हें नेतृत्व और जिम्मेदारी की भावना होने के लिए इस छात्र परिषद का गठन किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य मोनिका वात्सायन ने चयनित विद्यार्थियों को सैश पहनाकर और बैज लगाकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के कप्तान तविश और उप कप्तान देवार्य टाडू बने। ब्यास हाउस के कप्तान धीरज ठाकुर और उप कप्तान विश्वनाथ बने। सतलुज हाउस के कप्तान नमिता और उप कप्तान मोनिका बनीं। रवि हाउस की कप्तान सेजल और उपकप्तान अक्षित कुमार शर्मा बने। चिनाव हाउस की कप्तान इशिता और उप कप्तान अमन चंदेल बने। ईको क्लब की कप्तान मुस्कान और उप कप्तान वत्सल बने। कल्चरल व लिटरेरी एक्टिविटीज की कप्तान इशिता गौतम और उपकप्तान अंशिका बनीं। स्पोर्ट्स के कप्तान तुषार और उप कप्तान अंशुमन बने। अनुशासन कप्तान शुभ्रांशु और उपकप्तान ऋषिका बनीं। प्रधानाचार्य और अध्यापकों ने इन बच्चों को शुभकामनाएं दी। दीपावली त्योहार के उपलक्ष्य पर तृतीय व चतुर्थ कक्षा के लिए कार्ड मेकिंग, पांचवीं व छठी कक्षा के लिए कैंडल डेकोरेशन, सातवीं व आठवीं कक्षा के लिए डेकोरेशन गतिविधि का आयोजन किया गया था। नवमीं से 12वीं कक्षा तक की कक्षाओं के लिए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में ब्यास हाउस पहले, चिनाव हाउस दूसरे, रावी हाउस तीसरे और सतलुज हाउस चौथे स्थान पर रहा। इस अवसर पर सभी अध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed