फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Taught Yogasana to NSS volunteers in Bandla School

Bilaspur News: बंदला स्कूल में एनएसएस स्वयंसेवियों को सिखाए योगासन

Sat, 25 Nov 2023 06:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 06:15 PM IST
विज्ञापन
Taught Yogasana to NSS volunteers in Bandla School
- स्वयंसेवियों ने संवारा स्कूल परिसर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंदला में आयोजित एनएसएस शिविर के तीसरे दिन की शुरुआत प्रभात फेरी के साथ हुई। उसके बाद स्वयंसेवियों ने पाठशाला परिसर में फूलों की क्यारियों को संवारा और स्कूल भवन के आसपास की सफाई की।

सुबह के सत्र में पतंजलि योगपीठ बिलासपुर के प्रभारी योगाचार्य रमेश बादल ने बतौर रिसोर्स पर्सन के रूप में शिरकत की। उन्होंने स्वयंसेवियों को अष्टांग योग, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान, समाधि और विभिन्न प्रकार के योग आसनों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी सुखदेव ठाकुर ने बताया कि शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए योग एक बहुत ही पारंपरिक माध्यम है। प्राणायाम से लेकर सूर्य नमस्कार और विभिन्न आसनों के जरिए हमारे शरीर के सारे अंगों का व्यायाम हो जाता है। ब्लडप्रेशर और कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रखने में कई योगासन मददगार होते हैं। वहीं, सांस संबंधी तकलीफों से लेकर कई जानलेवा बीमारियों से भी योग हमें बचाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed