{"_id":"6573173a13beff7c230af8d6","slug":"tablets-distributed-to-615-meritorious-students-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-9824-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: 615 मेधावियों को वितरित किए टैबलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: 615 मेधावियों को वितरित किए टैबलेट
विज्ञापन
-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला औहर में हुआ सम्मान समारोह
- जीवन में सफलता पाने का कोई शॉर्टकट नहीं : राजेश धर्माणी
-श्रीनिवास रामानुजन छात्र डिजिटल योजना के तहत सम्मानित किए विद्यार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला औहर में जिले के 10वीं और 12वीं कक्षा के 615 मेधावियों को टैबलेट बांटे गए। विद्यार्थियों को यह टैबलेट श्रीनिवास रामानुजन छात्र डिजिटल योजना के तहत वितरित किए।
समारोह में घुमारवीं विधायक राजेश धर्माणी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को टैबलेट बांटे। उपनिदेशक उच्च शिक्षा जोगिंदर सिंह राव ने बताया कि इसमें 10वीं कक्षा के 375, 12वीं के कला संकाय के 161, वाणिज्य के 21 और विज्ञान के 137 विद्यार्थियों को टैबलेट बांटे जाएंगे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को जिले के 615 मेधावियों को टैबलेट बांटे गए। समारोह में नहीं पहुंचने वाले मेधावी विद्यार्थी अपना टैबलेट उच्च निदेशक कार्यालय बिलासपुर से प्राप्त कर सकते है। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि श्रीनिवास रामानुजन छात्र डिजिटल योजना की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल में हुई थी। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनसे कड़ा परिश्रम करने का आह्वान किया। बताया कि जीवन में सफलता प्राप्त करने का कोई शॉर्टकट नहीं होता है। उन्होंने जिले के विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वह देश के बड़े-बड़े शिक्षण संस्थानों में शिक्षा ग्रहण करें और दुनिया में नाम रोशन करें। उन्होंने विद्यार्थियों को टैबलेट प्रदान करने के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि यह विद्यार्थियों की पढ़ाई में मददगार साबित होगा। इस अवसर पर उपनिदेशक उच्च शिक्षा जोगिंदर सिंह राव ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उप प्रधान राजकुमार गुप्ता, उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा बीडी शर्मा, प्रधान ग्राम पंचायत प्रताप ठाकुर, प्रधानाचार्य नीलम वर्मा और अन्य उपस्थित रहे।
इनसेट
मुख्यमंत्री राहत कोष में भेंट की राशि
समारोह में स्थानीय पाठशाला की 12वीं कक्षा की आयुषी ने राखी और भइया दूज में प्राप्त शगुन की राशि मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में भेंट कर मिसाल पेश की। इसके साथ ही पाठशाला के इको क्लब के बच्चों, प्रभारी और प्रधानाचार्य ने भी मुख्यमंत्री राहत कोष में 5100 रुपये की राशि दी।