{"_id":"65195ba57a0327954d0b2b56","slug":"subdivision-kallar-becomes-all-over-winner-in-under-12-sports-competition-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-6478-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: अंडर-12 खेलकूद प्रतियोगिता में उपखंड कल्लर बना ऑल ओवर विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: अंडर-12 खेलकूद प्रतियोगिता में उपखंड कल्लर बना ऑल ओवर विजेता
विज्ञापन
- गोला फेंक में सन्ना और गोलू पहले स्थान पर रहे
- डंगार में खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डंगार में खंड स्तरीय अंडर 12 खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। समापन पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष एवं दधोल कृषि सहकारी सभा के निदेशक जागीर सिंह मेहता ने मुख्य अतिथि के रूप से शिरकत की। उन्होंने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
तीन दिन तक चली खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी के छात्र वर्ग में उपखंड कल्लर प्रथम और उपखंड भराड़ी दूसरे स्थान पर रहा। छात्रा वर्ग में उपखंड कुठेड़ा प्रथम और उपखंड कल्लर द्वितीय स्थान पर रहा। खो-खो में उपखंड हटवाड़ प्रथम और उपखंड कल्लर दूसरे स्थान पर रहा। प्रश्नोत्तरी में उपखंड हटवाड़ पहले और उपखंड कल्लर दूसरे स्थान पर रहा। भाषण में हटवाड़ उपखंड पहले और कल्लर उपखंड दूसरे स्थान पर रहा। उपखंड कल्लर ऑल ओवर विजेता रहा। गोला फेंक में लड़कों के वर्ग में गोलू प्रथम और आरव दूसरे नंबर पर रहे। छात्राओं में सन्ना प्रथम और सीमा दूसरे स्थान पर रहीं। लंबी कूद में कृष्णा पहले, सचिन दूसरे और गोलू तीसरे स्थान पर रहे। छात्राओं में सन्ना पहले और अंशिका दूसरे स्थान पर रही। ऊंची कूद में गोलू पहले और कुलदीप दूसरे स्थान पर रहे। ऊंची कूद में छात्रा वर्ग में सीमा पहले और सन्ना दूसरे स्थान पर रही। 100 मीटर दौड़ के छात्र वर्ग में लक्की, कृष्णा, गोलू, क्रमश पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में सन्ना पहले, काव्य दूसरे और अंशिका तीसरे स्थान पर रही। इस मौके पर स्कूल प्रधानाचार्य राजेश शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी घुमारवीं प्रथम मधु आशा, खंड शिक्षा अधिकारी घुमारवीं द्वितीय निर्मला, स्थानीय पाठशाला के सीएसटी हुकुम चंद शर्मा आदि उपस्थित रहे।