फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Students took to the streets bearing the message of the Vedas.

Bilaspur News: वेदों का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे विद्यार्थी

Sat, 29 Aug 2026 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Students took to the streets bearing the message of the Vedas.
श्री नयना देवी जी में रैली निकालते डीएवी के विद्यार्थी। स्रोत: स्कूल प्रबंधन
डीएवी नयना देवी में सात दिवसीय यज्ञ एवं वैदिक प्रचार कार्यक्रम का समापन
विज्ञापन

शोभायात्रा में स्वच्छता, पर्यावरण और नशामुक्ति का दिया संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। डीएवी पब्लिक स्कूल श्री नयना देवी जी में श्रावणी उपाकर्म पर्व के तहत आयोजित सात दिवसीय यज्ञ एवं वैदिक प्रचार कार्यक्रम का शनिवार को शोभायात्रा और वैदिक जागरूकता रैली के साथ समापन हुआ। रैली में विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। विद्यार्थी हाथों में वैदिक संदेश और सामाजिक जागरूकता से संबंधित तख्तियां लेकर रैली में शामिल हुए। वैदिक मंत्रों, भजनों और नारों के माध्यम से लोगों को वेदों, भारतीय संस्कृति, संस्कार, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति और सदाचार का संदेश दिया गया। विद्यालय परिसर से शुरू हुई रैली आसपास के क्षेत्र से होकर गुजरी। विद्यार्थियों ने लोगों को वैदिक मूल्यों को अपनाने और संस्कारयुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह और अनुशासन देखने को मिला। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि श्रावणी उपाकर्म केवल धार्मिक पर्व नहीं है, बल्कि आत्मचिंतन, ज्ञानार्जन, संस्कार और समाज के प्रति दायित्वों को समझने का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि वेद मनुष्य को सत्य, ज्ञान, अनुशासन और प्रकृति के प्रति सम्मान का मार्ग दिखाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से वैदिक शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने और समाज में सकारात्मक बदलाव का वाहक बनने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed