फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Students danced to the song Dil Hai Chhota Sa Chhoti Si Asha

Bilaspur News: दिल है छोटा सा छोटी सी आशा गाने पर झूमे विद्यार्थी

Sat, 27 Jan 2024 06:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jan 2024 06:11 PM IST
विज्ञापन
Students danced to the song Dil Hai Chhota Sa Chhoti Si Asha
भगेड़ स्कूल में क्लस्टर स्तरीय समारोह का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। भगेड़ स्कूल में क्लस्टर स्तरीय वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य राकेश मनकोटिया ने मुख्यातिथि को शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
प्रधानाचार्य राकेश मनकोटिया ने क्लस्टर लेवल की संयुक्त वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। कार्यक्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भगेड़, अमरपुर, पनोह, औहर, प्राथमिक पाठशाला भगेड़, माध्यमिक विद्यालय रोहिण और बल्लू खरयाला ने भाग लिया। सभी स्कूलों के विद्यार्थियों ने नाटी, गिद्दा, भंगड़ा, एकलनृत्य, समूहगान और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अमरपुर की छात्राओं ने दिल है छोटा सा छोटी सी आशा गाने, भगेड़ के छात्र-छात्राओं ने देवा श्री गणेशा पर नृत्य, पनोह के छात्रों ने रानी रुक्मणी रुला दिया कुला वाला पानी पर नाट्य, भगेड़ की छात्रा ने नैनो वाले ने छेड़ा मन का प्याला गाने पेश कर सबका मनमोहन लिया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने बताया कि स्कूलों में क्लस्टर लेवल पर वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित करने का उद्देश्य है जिसे हम सभी ने मिलकर पूरा करना है। जब क्लस्टर लेवल पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया तो अध्यापकों, बच्चों और अभिभावकों में असमंजस था। कुछ लोग पर्दे के पीछे इसका विरोध कर रहे थे, लेकिन जब इसकी शुरुआत कन्या पाठशाला घुमारवीं से हुई तो सभी के मन की शंकाएं दूर हो गईं। इस अवसर पर उपनिदेशक उच्च शिक्षा जोगिंदर सिंह राव, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा बीडी शर्मा और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह में इन्हें किया सम्मानित

अक्षरा कुमारी, तमन्ना शर्मा, कनिका ठाकुर, अर्पिता देवी, अभिनंदन, तनिका शर्मा, ओम शर्मा, प्रीति, तानिया ठाकुर, स्वाति कुमारी, शिवम शर्मा, इशिता, अदिति, वैष्णवी ठाकुर, आरुषि, कशिश, गौरव, खुशबू, रुचि, कशिश, कोमल, अनुराग, आकृति महाजन, अनमोल, प्रिया, विजय, अनमोल, अंशिता, यशिका, शुभम, मोहित, शीतल शर्मा, पलक, वैभव शर्मा, प्रिया चंदेल, हेजल, विजय कुमार, गुंजन, नायरा, अंकिता कुमारी, हर्षित, शिवम, अरुण कुमार, सीमा देवी, खुशी, रमेश, केशव, शिवानी, अर्णव शर्मा, अक्षत, अंजलि, आशीष, अंजली कुमारी, निखिल कुमार, कृष कुमार, नमन चंदेल, खुशबू, ज्योति, मुस्कान अख्तर, ज्योति वर्मा, शिवम शर्मा, साक्षी, सविता, कनिका, चंद्रमणि, अमन, राहुल वैद्य, शुभम चौहान, राहुल, अभिषेक चौहान, समर्थक, अशोक कुमार, शशि कुमार, अभिषेक चौहान, शुभम, अदिति, गौरव पंडित, समीक्षा कुमारी, कृष कुमार भारद्वाज, संजना, नम्रता कुमारी, अंशिता शर्मा, लता कुमारी, सुमन कुमारी, वंशिका कुमारी, कृष्ण कुमार भारद्वाज, कार्तिक कौशल, अमन कुमार, अदिति, पलक, आरूषी शर्मा, जगजोत कौर, निशांत, अभिषेक, अमित, सौम्या गुलेरिया, शशि कुमार, ओम चंदेल, दिवेश, मोहित राव, वरुण चंदेल, सुजल शर्मा, साहिल राणा, अंकुश, विद्यानंद, अंकित, मनीषा कुमारी, हर्षित चंदेल, शगुन, प्रगति ठाकुर, प्रिया, रश्मि, मुस्कान, अखिल, गौरव, अक्षरा, समीक्षा, प्रिया, शिवानी, कृषक शर्मा, सागर, शिवानी सैनी, अंजलि, आसमा, प्रियंका, भान्वी और अंजलि को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed