फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Struggle, discipline, and hard work are essential for success in life.

Bilaspur News: जीवन में सफलता के लिए संघर्ष, अनुशासन और मेहनत जरूरी

Mon, 12 Oct 2026 01:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Struggle, discipline, and hard work are essential for success in life.
संस्कार सोसायटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए। स्रोत: जागरूक
युवा मंच कार्यक्रम में प्रीति ठाकुर ने दिया मेहनत का संदेश, चिट्टे के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। संस्कार सोसायटी की ओर से आयोजित युवा मंच युवा प्रोत्साहन एवं सहयोग कार्यक्रम में यूथ एशियन गेम्स में भारतीय अंडर-18 महिला कबड्डी टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकीं प्रीति ठाकुर ने युवाओं को मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम में ग्रामीण व स्कूली खिलाड़ियों, खेल प्रशिक्षकों और वरिष्ठ खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। प्रीति ठाकुर ने कहा कि सफलता के लिए निरंतर मेहनत और लगन जरूरी है। अभिभावकों को बच्चों की रुचि और प्रतिभा पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
संस्कार सोसायटी के संस्थापक महेंद्र धर्माणी ने कहा कि चिट्टे के खिलाफ लड़ाई पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना जरूरी है।
विज्ञापन

46 विद्यार्थियों को फीस के लिए बांटे चेक
कार्यक्रम के दौरान सोसायटी ने स्कूल, कॉलेज और आईटीआई में पढ़ने वाले 46 जरूरतमंद विद्यार्थियों को एक साल की फीस के लिए कुल 1.30 लाख रुपये के चेक वितरित किए। संस्था का उद्देश्य आर्थिक तंगी के कारण किसी भी विद्यार्थी की पढ़ाई बाधित न होने देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed