{"_id":"60bfacf48ebc3e23ce2216c1","slug":"state-minister-distributed-cheqe-to-sugar-cane-farmers-bilaspur-news-mbd391505524","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यमंत्री ने गन्ना किसानों को बांटे भुगतान के चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यमंत्री ने गन्ना किसानों को बांटे भुगतान के चेक
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। रुद्रबिलास चीनी मिल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें राज्यमंत्री ने किसानों ने गन्ने के भुगतान के तौर पर प्रतीकात्मक चेक वितरित किए। राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने डीएम व रुद्रबिलास चीनी मिल के सभापति के साथ कार्यक्रम में शिरकत की।
रुद्रबिलास चीनी मिल द्वारा मंगलवार को एक कार्यक्रम हुआ। चीनी मिल की तरफ से 3854 गन्ना किसानों के खाते में गन्ना भुगतान का करीब 37 करोड़ रुपये भेजने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि सभी किसानों के खाते में गन्ने का भुगतान भेज दिया गया है। अब केवल दो सौ पांच किसानों का गन्ना मूल्य बकाया रह गया है। उन्होंने शेष किसानों के गन्ना भुगतान के लिए मिल के प्रधान प्रबंधक राजेश गुप्ता को निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि चीनी मिल के ट्रांसपोर्टरों का भी भुगतान शीघ्र ही कराया जाएगा। डीएम ने कहा कि किसानों की सफल का उचित मूल्य दिलाने के लिए शासन प्रशासन हर समय वचनबद्ध है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष चित्रक मित्तल व नगराध्यक्ष चेतन पारुथी ने भी डीएम से चीनी मिल के कर्मियों का कई माह से लंबित वेतन आदि भुगतान कराने की मांग की। डीएम ने जीएम को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मौके पर जिला गन्नधिकारी हेमराज सिंह, एसडीएम डॉ. राजेश कुमार, पूर्व ब्लाक प्रमुख कुलबंत सिंह औलख, क्रय विक्रय समिति के चेयरमैन रविंद्र यादव रवि, हरजिंद्र सिंह, चित्रक मित्तल, चेतन पारुथी, संतोख सिंह सोखी, बख्शीश सिंह, अंतरिक्ष कुमार, एस के पाठक, उत्तम सिंह, दलजीत सिंह, जसपाल सिंह, मलूक सिंह, नरेश बाबू गंगवार आदि मौजूद रहे। संचालन मिल के प्रधान प्रबंधक राजेश गुप्ता ने किया।