{"_id":"6a4504e7ece229b29a07cd94","slug":"solan-municipal-corporation-to-get-mayor-and-deputy-mayor-today-bilaspur-news-c-176-1-ssml1040-172909-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: नगर निगम सोलन को आज मिलेंगे महापौर व उपमहापौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: नगर निगम सोलन को आज मिलेंगे महापौर व उपमहापौर
Wed, 01 Jul 2026 11:44 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 01 Jul 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
दोपहर बाद तीन बजे नगर निगम कार्यालय में होगा चुनाव
भाजपा के 10 पार्षदों समेत निर्दलीय कसौली के होटल में
कांग्रेस भी चुनाव में उतारेगी दोनों पदों के लिए अपने प्रत्याशी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम सोलन में महापौर और उपमहापौर का चुनाव वीरवार दोपहर 3:00 बजे होगा। वहीं चुनाव से पहले ही शहर में सरगर्मियों का माहौल बना हुआ है। भाजपा के 10 पार्षदों समेत एक निर्दलीय पार्षद तीन दिन से कसौली क्षेत्र के एक होटल में रुके हुए हैं। सूत्रों की माने तो बुधवार सुबह के समय करीब एक घंटे तक सभी पार्षद टहलने के लिए निकले थे। इस दौरान उन्होंने आसपास के नजारे देखे। पार्षदों के साथ चौपाल के विधायक बलबीर वर्मा भी मौजूद हैं। वह निगरानी बनाए हुए हैं कि कोई पार्षदों से न मिल पाए। हालांकि बुधवार रात को पार्षदों की लोकेशन बदल दी जाएगी। पता चला है कि उन्हें धर्मपुर के समीप एक होटल में रखा जाएगा। वीरवार को वहीं से वह महापौर और उपमहापौर के चुनाव में सीधे पहुंचेंगे।
उधर, दूसरी ओर नगर निगम के महापौर व उपमहापौर चुनाव में अब कांग्रेस भी अपने प्रत्याशी उतारने की तैयारी में है। कांग्रेस की ओर से वार्ड-9 की मीनाक्षी को महापौर और नरेंद्र कुमार को उपमहापौर पद पर उतारने की तैयारी है। स्वास्थ्य मंत्री ने बैठक कर इस पर मुहर भी लगा दी है। वहीं मुख्यमंत्री से भी इस पर मंजूरी मिल चुकी है। हालांकि कांग्रेस के पास बहुमत कम है, मगर कांग्रेस अब क्रॉस वोटिंग का फायदा उठा सकती है। हालांकि यदि क्रॉस वोटिंग होती है तो इसमें दलबदल कानून के तहत सदस्यता जाने का डर भी बना रहता है।
इससे पहले 29 जून को महापौर व उपमहापौर के लिए बैठक बुलाई गई थी। शपथ के बाद यह चुनाव होना था, मगर कांग्रेसी पार्षदों ने बैठक से किनारा कर लिया और कोरम पूरा न होने पर उपायुक्त ने बैठक को स्थगित कर 2 जुलाई का समय दोबारा से चुनाव के लिए दे दिया। हालांकि पहली बार में तीन चौथाई पार्षदों का होना जरूरी था, मगर अब पार्षदों की संख्या निर्भर नहीं करेगी क्योंकि भाजपा के पास कोरम पूरा करने के लिए सभी पर्याप्त विधायक हैं।