फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Silence spread in Shri Nayanadevi due to continuous bad weather

Bilaspur News: लगातार मौसम खराब रहने से श्री नयनादेवी में पसरा सन्नाटा

Sat, 15 Jul 2023 07:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 07:17 PM IST
विज्ञापन
Silence spread in Shri Nayanadevi due to continuous bad weather
-नगर में बाजार, रोपवे स्टेशन, पार्किंग स्टैंड और बस अड्डा सब खाली
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयनादेवी जी(बिलासपुर)। लगातार खराब मौसम रहने से इन दिनों शक्तिपीठ श्री नयनादेवी में सन्नाटा पसरा हुआ है। श्री नयना देवी में जहां पर कुछ दिन पहले भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे थे, वहीं अब श्रद्धालुओं की संख्या नाममात्र रह गई है।

यहां तक कि बाजार, रोपवे स्टेशन, पार्किंग स्टैंड और बस अड्डा पर सब खाली पड़ा है। ऐसा लगता है कि मानो लॉकडाउन का दौर फिर से शुरू हो गया हो। हालांकि अब हालात धीरे-धीरे सामान्य हो चुके हैं और धार्मिक स्थल को जोड़ने वाली सड़कें भी ठीक कर दी गई हैं, लेकिन अभी भी श्रद्धालु शक्तिपीठ का रुख करने से घबरा रहे हैं। शक्तिपीठ श्री नयनादेवी में इस माह सीजन का समय होता है। इन दिनों में भारी संख्या में श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंचते हैं। इससे स्थानीय दुकानदारों का रोजगार भी काफी प्रभावित हो रहा है। इस क्षेत्र में ज्यादातर व्यापारी वर्ग दुकानदार और स्थानीय लोगों का व्यापार श्रद्धालुओं पर निर्भर है, लेकिन श्रद्धालु नहीं पहुंचने से व्यापार भी ठप पड़ा है। सभी माताओं से ही दुआ कर रहे हैं कि फिर से स्थितियां सामान्य हो जाएं और श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंचें और यह मां का दरबार ऊंचे जयकारों से गूंजता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed