फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Shashibhushan becomes PTA President of Ghumarwin College for the fourth consecutive time.

Bilaspur News: शशिभूषण लगातार चौथी बार बने घुमारवीं कॉलेज के पीटीए अध्यक्ष

Mon, 07 Sep 2026 12:29 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Shashibhushan becomes PTA President of Ghumarwin College for the fourth consecutive time.
महाविद्यालय में लोकतांत्रिक तरीके से हुआ पीटीए का गठन,राजेश को उपाध्यक्ष
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं के सम्मेलन कक्ष में अभिभावक-शिक्षक संघ (पीटीए) के वार्षिक चुनाव और सामान्य सभा का आयोजन किया गया।
पीटीए के चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से करवाए गए। मुख्य मुकाबले में शशिभूषण ठाकुर ने 84 मत प्राप्त कर लगातार चौथी बार अध्यक्ष पद पर ऐतिहासिक विजय हासिल की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पवन कुमार को 7 वोटों के अंतर से पराजित किया। उपाध्यक्ष पद पर हुए बेहद करीबी मुकाबले में राजेश कुमार ने 81 मत प्राप्त कर अजय कुमार को मात्र 3 वोटों से हराया। प्रो. वासुदेव गर्ग को सर्वसम्मति से संगठन का सचिव नियुक्त किया गया। संयुक्त सचिव के पद पर सुरेंद्र सिंह ने 80 मत हासिल कर मनोहर लाल को तीन मत से शिकस्त दी। कोषाध्यक्ष पद पर रंजना देवी ने 81 मत प्राप्त कर रूप लाल को तीन मतों से पराजित कर जीत दर्ज की। उसके बाद सर्वसम्मति से रूप लाल को पीटीए कार्यकारिणी का मुख्य सलाहकार मनोनीत किया गया। इसके अलावा कॉलेज के विकास कार्यों और रूपरेखा को सुचारू रूप से चलाने के लिए नौ सदस्यीय कार्यकारी टीम का गठन किया गया, जिसमें हेमराज, संजय कुमार, कर्म चंद, केशवानंद, प्यार चंद, डॉ. बीएस. जसवाल, डॉ. अतुल गुप्ता और डॉ. डिंपल को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित अध्यक्ष शशि भूषण ठाकुर ने सभी अभिभावकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुझ पर लगातार चौथी बार जो अटूट विश्वास जताया गया है, मैं उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करूंगा। हमारी नई कार्यकारिणी कॉलेज प्रशासन के साथ मिलकर संस्थान के शैक्षणिक ढांचे को मजबूत करने और छात्रों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेगी। कॉलेज के विकास और उसकी गरिमा को नई ऊंचाइयों पर ले जाना ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। इससे पूर्व सुबह 10:30 बजे आम सभा की कार्रवाई शुरू हुई और तय नियमों के अनुसार सुबह 11 बजे कॉलेज के प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए। उसके बाद कतार में खड़े अभिभावकों को टोकन देकर ही प्रवेश दिया गया। एक परिवार-एक वोट के नियम और पीटीए फॉर्म पर चस्पा फोटो के मिलान के बाद ही आधार कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस देखकर अभिभावकों को मतदान की अनुमति दी गई। कॉलेज की आधिकारिक मुहर लगे मतपत्रों के जरिए ही वोट डाले गए और सुरक्षा के मद्देनजर विद्यार्थियों एवं बाहरी लोगों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहा। महाविद्यालय के प्राचार्य ने चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्षता से संपन्न करवाने के लिए चुनाव अधिकारियों की सराहना की और सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यों को बधाई देते हुए कॉलेज के गुणात्मक विकास में रचनात्मक सहयोग की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed