{"_id":"659fd9b592d072f25b02c923","slug":"shabad-given-the-title-of-best-all-rounder-student-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-11541-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: शाबाद को दिया बेस्ट ऑल राउंडर स्टूडेंट का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: शाबाद को दिया बेस्ट ऑल राउंडर स्टूडेंट का खिताब
विज्ञापन
- चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल में मनाया वार्षिक समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल बरठीं में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव विवेक कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
समारोह में विद्यार्थियों ने पहाड़ी नाटी, बिलासपुरी गिद्दा, भंगड़ा और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने गज का घूंघट, साडा बापू जमींदार किथे ले के दे कार, जागो आइयां, रामायण एक्ट, लौंग गवाई आई तारा के लब दे तपेरु और अन्य गानों पर डांस किया। मुख्य अतिथि ने विभिन्न कक्षाओं के मेधावी छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। समारोह में वॉलीबाल प्रतियोगिता में राष्ट्रीय खिलाड़ी शाबाद गौतम को सर्वश्रेष्ठ ऑल राउंडर स्टूडेंट का खिताब दिया गया। मुख्य अतिथि ने सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि बच्चे लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत से ही जीवन में कामयाब हो सकते हैं। उन्होंने बच्चों को नशों से दूर रहने और फोन की लत से बचने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यालय को ग्यारह हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी। उन्होंने बैडमिंटन कोर्ट की डिमांड को भी पूरा करने को कहा। प्रधानाचार्य सुदेश गौतम ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इस अवसर पर स्कूल के संस्थापक विनोद गौतम, रीना कुमारी, मुकेश राठौर, लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता केके चौहान, सतीश चंदेल, राकेश मेहता, उपप्रधान बरठीं विजय कौशल, सुशील गौतम, अनिल गौतम, सतीश गौतम, बच्चों के अभिभावक और अन्य उपस्थित रहे।