फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Seven new positive cases of corona in the district

Bilaspur News: जिले के कोरोना के सात नए मामले पॉजिटिव

Sun, 02 Apr 2023 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Seven new positive cases of corona in the district
बिलासपुर। जिले में रविवार को कोरोना के सात नए मामले पॉजिटिव आए हैं। इन्हें मिलाकर सक्रिय मामलों की संख्या 119 जा पहुंची है। कोरोना के सभी मरीजों का उपचार होम आइसोलेशन में चल रहा है। रविवार की छुट्टी होने के चलते कम संख्या में कोरोना की जांच हुई। विभिन्न अस्पतालों में 117 लोगों के कोविड सैंपल लिए गए। इनमें से सात संक्रमित पाए गए। कोरोना महामारी फैलने के बाद से जिले में इसकी चपेट में कुल 20,155 लोग आ चुके हैं, जिनमें से 98 अपनी जान भी गंवा चुके हैं। उधर, मामलों की संख्या बढ़ते हुए देख जिला स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है। अस्पताल में मास्क अनिवार्य किया गया है। बिना मास्क के ओपीडी में मरीजों की जांच नहीं की जा रही है। सर्दी, जुकाम आदि के मरीजों को चिकित्सक कोविड टेस्ट कराने की सलाह दे रहे हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. परविंदर ने बताया कि होम आइसोलेशन में मरीजों दवा उपलब्ध कराई गई है। मरीज स्थानीय आशा वर्कर के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग के संपर्क में हैं। यदि किसी की होम आईसोलेशन में तबियत खराब होती है तो उसे कोविड सेंटर में भर्ती किया जाएगा। जिला अस्पताल में ऑक्सीजन युक्त 60 बिस्तरों को कोविड वार्ड बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed