फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Seer Utsav celebrated with the aim of giving the message of water is life

Bilaspur News: जल ही जीवन है का संदेश देने के उद्देश्य मनाया सीर उत्सव

Wed, 02 Oct 2024 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Seer Utsav celebrated with the aim of giving the message of water is life
वैदिक मंत्रों के साथ सीर खड्ड में जल स्रोतों का पानी किया समाहित
विज्ञापन

जल और जंगल रहेंगे तभी जीवन बचेगा : धर्माणी

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। जल ही जीवन है और पानी की अहमियत बताने का संदेश देने के उद्देश्य से घुमारवीं में दूसरे एकदिवसीय सीर उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर नगर परिषद के प्रांगण में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सीर उत्सव की शुरुआत करते हुए मंत्री राजेश धर्माणी ने प्राचीन शालीग्राम नरसिंह मंदिर में पूजा-अर्चना की। साथ ही कन्या पूजन भी किया। इसके बाद नगर परिषद कार्यालय से लेकर सीर खड्ड तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों मार्कंडेय, रुक्मणी कुंड और बछरेटू के जल को कलशों में भरकर शोभायात्रा में शामिल किया गया। महिला मंडलों की सदस्य महिलाएं भी अपने घरों के आसपास से प्राकृतिक जल स्रोतों का जल कलश में भरकर लाईं और शोभायात्रा में शामिल हुईं। इसके बाद इस पवित्र जल को घुमारवीं की जीवनदायिनी कहीं जाने वाली सीर खड्ड में वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ समाहित किया गया। साथ ही मंत्री राजेश धर्माणी ने गो पूजन भी किया। सीर उत्सव कार्यक्रम के दौरान मैराथन दौड़, योग, स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्तदान शिविर, विकलांगता प्रमाणपत्र शिविर सहित लड़कियों और लड़कों की अंडऱ-19 कबड्डी और बास्केटबाल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि इस उत्सव को मनाने का मकसद लोगों को पर्यावरण बचाने और जल सहेजने के साथ ही वनों की रक्षा करने के प्रति प्रेरित करना था। क्योंकि जल, जीवन और जंगल एक दूसरे के ही पर्यायवाची हैं। सभी एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। इसलिए धरा पर यदि जल और जंगल रहेंगे तभी जीवन बच सकेगा। कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सीर उत्सव मनाने का मुख्य उद्देश्य उनके बताए रास्ते पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित करना है, ताकि युवा पीढ़ी नशे से दूर रहते हुए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर प्रशस्त हो सके।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विभिन्न महिला मंडलों की ओर से गिद्दा डालकर अपनी संस्कृति और लोकनृत्य को सहेजने का संदेश दिया। दोपहर बाद कवि सम्मेलन में स्थानीय कवियों ने कविताओं से श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। सीर उत्सव कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमंडल अधिकारी घुमारवीं गौरव चौधरी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed