फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Sabka Saath, Sabka Vikas is PM Modi's resolve: Katwal

सबका साथ, सबका विकास ही पीएम मोदी का संकल्प : कटवाल

Fri, 08 Dec 2023 06:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 06:12 PM IST
विज्ञापन
Sabka Saath, Sabka Vikas is PM Modi's resolve: Katwal
नौवें दिन मलांगण और बलोह पहुंची विकसित संकल्प यात्रा
विज्ञापन

2047 तक भारत को विकसित देश बनाने की दिलाई शपथ

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। विकसित संकल्प यात्रा का रथ नौवें दिन झंडूता विधानसभा क्षेत्र की मलांगण और बलोह पंचायत पहुंचा। विधायक जीतराम कटवाल मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए। उन्होंने लोगों में जागरूकता पैदा करने, उन्हें स्वच्छता सुविधाएं, आवश्यक वित्तीय सेवाएं, बिजली कनेक्शन, एलपीजी सिलिंडर सुलभ कराने, गरीबों के लिए आवास, खाद्य सुरक्षा, उपयुक्त पोषण सहित केंद्र की अन्य योजनाओं की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास पीएम मोदी का संकल्प हम सभी के प्रयासों से ही संभव हो पाएगा। कहा कि पीएम का मानना है कि महिलाओं, किसानों, मजदूरों और कृषकों की कोई जाति नहीं होती, इसलिए यह सभी योजनाएं इन्हीं के हितों को रखकर बनाई हैं। चाहे वह महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण हो, किसान सम्मान निधि हो, आयुष्मान योजना हो, चाहे उज्ज्वला गृहिणी योजना हो, जिसके अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र को 10 हजार कनेक्शन मिले हैं। यही नहीं विधानसभा में जितने भी विकास कार्य हुए हैं सभी विकास कार्य केंद्र में मोदी सरकार के सहयोग से ही मुमकिन हो पा रहे हैं। कहा कि इस संकल्प विकसित यात्रा कार्यक्रम में जनता काफी उत्साह दिखा रही है। 2024 के लिए दोबारा मोदी सरकार बनाने का मन बना रही है। कार्यक्रम के अंत में विधायक ने 2047 तक भारत को विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाने की शपथ भी लोगों को दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed