{"_id":"5e3d9c9c8ebc3ee5dc1d7f88","slug":"road-bilaspur-news-sml3236068169","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर ट्रक पलटा, चार घंटे ठप रहा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर ट्रक पलटा, चार घंटे ठप रहा यातायात
विज्ञापन
मंझासु पुल पर ट्रक पलटने से हमीरपुर-शिमला राजमार्ग पर लगा जाम।
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं(बिलासपुर)। शिमला-धर्मशाला नेशनल हाईवे 103 पर अवारी के मंझासु पुल पर ट्रक पलटने के कारण यातायात लगभग चार घंटे तक बाधित रहा। ट्रक अचानक अनियंत्रित हो जाने के कारण पुल के बीचोबीच पलट गया जिससे सड़क के दोनों ओर जाम की लंबी कतारें लग गईं। वहीं घुमारवीं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ट्रक को सड़क से हटाया और राजमार्ग को बहाल किया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह लगभग आठ बजे के करीब मंझासु पुल पर ट्रक पलट गया जिससे शिमला-हमीरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग चार घंटे तक बंद रहा। इस हादसे में ट्रक चालक को हल्की चोटें आई हैं। बताते चलें कि घुमारवीं से होकर शिमला के लिए यह अकेला राजमार्ग है लेकिन ट्रक पलटने के कारण यह लगभग चार घंटे तक बंद रहा है। जाम में उक्त एनएच पर चलने वाली सैकड़ों बसें फंसी रहीं। वहीं अपने काम से जाने वाले लोग भी समय से काम पर नहीं पहुंचे। उच्च न्यायालय के कई न्यायाधीश भी जाम में फंसे रहे। वहीं गाड़ियां वैकल्पिक मार्ग वाया टकरेहड़ा से भेजी गई लेकिन सिंगल सड़क होने से इस मार्ग पर भी लोगों को जाम से जूझना पड़ा।
सड़क पर ट्रक को उठाने के लिए पुलिस विभाग ने दो क्रेन मंगवाई थीं जिससे ट्रक को हटाया गया है तथा सड़क को बहाल कर दिया गया है। वीरवार सुबह घटी इस घटना से स्कूल जाने वाले बच्चों, कर्मचारियों व अन्य लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। डीएसपी राजेंद्र जसवाल ने कहा कि सुबह ट्रक के पलट जाने से एनएच बाधित हुआ था लेकिन पुलिस ने थोड़े समय में ट्रक का सड़क से हटाकर इसे बहाल कर दिया है।